{"_id":"6638dd05ed889f7698014700","slug":"police-registered-case-of-goonda-act-against-advocate-of-shri-krishna-janmabhoomi-dinesh-sharma-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई, एडीएम कोर्ट में चलेगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई, एडीएम कोर्ट में चलेगा केस
Mon, 06 May 2024 07:07 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 May 2024 07:07 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं जन्मभूमि के वादों में से एक के पक्षकार दिनेश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दिनेश शर्मा के खिलाफ खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा एडीएम कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं जन्मभूमि के वादों में से एक के वादकारी/पक्षकार दिनेश शर्मा को गुंडा एक्ट में पाबंद किया गया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। दिनेश शर्मा ने पिछले दिनों मोहम्मद पैगंबर को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में गोविंद नगर थाने में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर निवासी महमदपुर निवासी गोवर्धन के खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा एडीएम कोर्ट में चलेगा। कोर्ट में उन्हें मुकदमे के संबंध में अपना पक्ष रखना होगा। अगर, कोर्ट को साक्ष्य और तर्क पेश करने में कामयाब रहे तो बरी कर दिया जाएगा। वरना, जिला बदर की कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा ने कहा कि यदि जन्मभूमि पक्षकार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई पर कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनके साथ ऐसा होगा तो अन्य सरकारों से क्या उम्मीद की जाएगी। वह 2017 में भाजपा किसान मोर्चा पंचायत समिति में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। भाजपा के सक्रिय सदस्य भी हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर फाइल कोर्ट को भेज दी गई है। अब आगे का निर्णय कोर्ट लेगी।
विज्ञापन