फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police recruitment exam paper out of three lakh rupees

पुलिस भर्ती परीक्षा : तीन लाख में आउट किया पेपर, कॉलेज प्रबंधक समेत छह गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Oct 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
police recruitment exam paper out of three lakh rupees
crime - फोटो : pexels.com

आगरा खंदौली के नगला नीम स्थित बीएल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र अभ्यर्थी से तीन लाख रुपये लेकर आउट किया गया था। इसमें कॉलेज का प्रबंधक भी शामिल रहा। एसटीएफ ने उस समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सारस्वत बीएल एजुकेशन इंस्टीट्यूट का प्रबंधक है। उसके पिता गिरिराज सारस्वत खंदौली में क्लीनिक चलाते हैं। अन्य आरोपियों में मोनू निवासी गांव कुरसंडा सादाबाद (हाथरस), चंद्रवीर सिंह निवासी गांव पड़ता नगला इगलास (अलीगढ़), राजू निवासी नगला हंसी, राजा का ताल (फिरोजाबाद), अजीत सादाबाद ( हाथरस),  कुलदीप निवासी चंद्रा नगला, गैलाना रोड, आगरा हैं।
विज्ञापन


इनमें चंद्रवीर गुरुवार को परीक्षा दे रहा था। मोनू की परीक्षा केंद्र में ड्यूटी थी। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होनी थी। चंद्रवीर शाम साढ़े चार बजे लघु शंका के बहाने पेपर लेकर कक्ष से बाहर आया। मोनू ने उससे पेपर लिया और फोटो खींचकर व्हाट्स एप से बाहर बैठे सॉल्वरों राजू, अजीत और कुलदीप को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ पहले से ही सतर्क थी। पेपर आउट होते ही सॉल्वर पकड़ लिए गए। इसके अन्य तीनों आरोपी पकड़ लिए। इनके पास से 2.48 लाख रुपये कैश, छह मोबाइल, दो सनद, आईडी और एडमिट कार्ड की चार फोटो कॉपियां बरामद की गईं।

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि ये लोग संगठित गिरोह के सदस्य हैं। दो से तीन लाख में पेपर आउट करने का ठेका ले रहे थे। चंद्रवीर से तीन लाख लिए थे। मोनू का मोबाइल इस्तेमाल हुआ। इसी से पेपर आउट हुआ। इसी पर सॉल्वर पेपर सॉल्व करके भेजते। चंद्रवीर प्रश्नपत्र हल कर देता लेकिन इससे पहले ही खेल खुल गया और सभी पकड़े गए। इनके खिलाफ खंदौली थाना में एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने केस दर्ज कराया।

कोचिंग संचालक समेत छह को पूछताछ के बाद छोड़ा

पेपर आउट का खुलासा होने के बाद गुरुवार रात एसटीएफ ने 12 लोग हिरासत में लिए थे। शुक्रवार दोपहर को कोर्ट के सामने छह पेश किए गए। अन्य छह के बारे में कह दिया कि इनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। जेल गए आरोपियों की रिमांड लेकर फिर से पूछताछ की जाएगी। इसमें साक्ष्य मिलने पर कुछ और आरोपी बन सकते हैं।

उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन छह लोगों को छोड़ दिया, उनमें से एक कोचिंग संचालक है। उसका भगवान टॉकीज के पास कोचिंग सेंटर है। उसका रिश्तेदार राजू गिरफ्तार किया गया है। वह भी कोचिंग सेंटर पर पढ़ाता है। गिरोह में उसका रोल सॉल्वर का है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेपर आउट किए जाने की साजिश कोचिंग सेंटर पर ही तैयार की गई थी । यहां पर अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया। एसटीएफ ने चार प्रवेश प्रत्र की फोटो कॉपी बरामद की हैं। माना जा रहा है कि ये भी उन अभ्यर्थियों की हैं, जिन्होंने पेपर आउट कराने का सौदा किया था। इनके खिलाफ भी फिलहाल साक्ष्य नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed