फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment Exam Agra Police arrested four candidates for copying in exam

Police Recruitment Exam: ये तो कंप्यूटर से भी तेज निकले, एक सेकंड में हल किया एक प्रश्न, आगरा में चार परीक्षार्थी गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 07:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में चार परीक्षार्थियों ने कंप्यूटर से भी तेज प्रश्नपत्र को हल कर दिया। कंप्यूटर में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम से इसका खुलासा हुआ। इसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। आशंका है कि परीक्षार्थियों ने नकल और कंप्यूटर डिवाइस का प्रयोग कर इतनी तेजी से प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। 

विज्ञापन
Police Recruitment Exam Agra Police arrested four candidates for copying in exam
परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में चार परीक्षार्थियों ने आश्चर्यजनक रूप से एक-एक सेकंड में एक-एक प्रश्न हल किए। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। कंप्यूटर में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ था। कम समय में प्रश्न हल करने पर जांच की गई। शारीरिक दक्षता मानक और दस्तावेज सत्यापन में चार परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ आगरा के थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। वही आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ के केंद्र व्यवस्थापक भी नामजद किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आगरा के एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की नवंबर 2021 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में असामान्य रूप से प्रश्नों को बहुत कम समय में हल करने का मामला सामने आया था। इस पर जांच की गई। कुछ अभ्यर्थियों के नकल और कंप्यूटर डिवाइस का प्रयोग कर प्रश्नों को हल करने की आशंका होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनु सचिव अपर पुलिस अधीक्षक हफीजुरहमान ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा 

मुकदमा धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और 66 आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। इसमें परीक्षार्थी अंकित हुडा, संदीप, लव कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा गाजियाबाद के आधुनिक इंजीनियरिंग कॉलेज के व्यवस्थापक गौरव शर्मा, आगरा के आरवी ऑनलाइन सेंटर के व्यवस्थापक दुष्यंत शर्मा और अलीगढ़ के द्रोणा इंटरनेशनल स्कूल के व्यवस्थापक धर्मेंद्र गुर्जर को नामजद किया गया। बुधवार को थाना शाहगंज पुलिस ने अंकित, संदीप, लव कुमार शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में लगा था ट्रैकिंग सिस्टम

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पास हुए परीक्षार्थियों की डीवीपीएसटी पुलिस लाइन में चल रही है। इसमें परीक्षार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता मानक का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें ही परीक्षार्थियों की ऑनलाइन कॉपी भी देखी जा रही है। परीक्षा के दौरान स्टूडेंट बिहेवियर ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया था। 

इसके आधार पर इन परीक्षार्थियों को चिन्हित किया गया। इन्होंने कम समय में प्रश्नों को हल किया गया था। यह सब कंप्यूटर में दर्ज हो रहा था। इससे यही आशंका है कि आरोपियों ने व्यवस्थापक की मदद से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य माध्यम से नकल करके प्रश्नों को हल किया है। हालांकि आरोपियों ने नकल करने से इनकार किया है। वह बिना किसी मदद के प्रश्न हल करने की बात कर रहे हैं।

परीक्षार्थियों ने कैसे हल किए प्रश्न पत्र

आरोपी बनाए गए वेद प्रकाश शर्मा ने 20 नवंबर 2021 को द्रोणा इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में तृतीय पाली में शाम चार से छह बजे के बीच परीक्षा दी थी। उसने तीन बजे कॉलेज में प्रवेश कर लिया था। चार बजे परीक्षा शुरू की गई थी। परीक्षार्थी ने 4:01 से शुरू होकर 59 सेकंड में 18 प्रश्नों का जवाब दिया, जो कि प्रश्न जनरल हिंदी के थे। 

इसके बाद 4:02 पर करीब 59 सेकंड में 45 प्रश्नों का उत्तर दिया गया, जिसमें 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 4 प्रश्न गणित के हैं। हल किए गए। इसके बाद 4:05 से शुरू होकर 59 सेकंड में 46 प्रश्नों के उत्तर दिए गए। 4:06 पर भी शुरू होकर 59 सेकंड में 60 प्रश्न हल किए गए। लगभग एक सेकंड में एक प्रश्न हल किया गया, जो कि असंभव सा लगता है। 

आरोपी संदीप ने 22 नवंबर को आरबी ऑनलाइन सेंटर, अलीगढ़ में द्वितीय पाली में परीक्षा दी थी। उसने 12:30 बजे परीक्षा प्रारंभ की। 12:49 बजे से शुरू होकर 59 सेकंड में 40 प्रश्नों का जवाब दिया, जो प्रश्न जनरल हिंदी के थे। इसके बाद 12:50 बजे पर शुरू होकर तकरीबन 59 सेकंड में 39 प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके बाद 12:51 से शुरू होकर तकरीबन 59 सेकंड में 31 प्रश्नों के उत्तर दिए गए। 12:52 पर शुरू होकर 59 सेकंड में 40 प्रश्न हल किए गए, जिसमें लगभग 1 सेकंड में एक प्रश्न हल किया गया।

आरोपी लव कुमार शर्मा ने 20 नवंबर 2021 को द्रोणा इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में द्वितीय पाली में परीक्षा दी थी। 12:30 बजे परीक्षा शुरू करने के बाद 1:17 बजे से 59 सेकंड में 17 प्रश्नों का जवाब दिया, जो कि प्रश्न गणित के थे। उसके बाद 1:19 बजे पर करीब 59 सेकंड में 16 प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके बाद 13:59 बजे से शुरू होकर 59 सेकंड में 14 प्रश्नों के उत्तर दिए। 2:17 बजे शुरू होकर 59 सेकंड में 11 प्रश्न हल किए गए, जिसमें लगभग 1 सेकंड में एक प्रश्न हल किया गया। 

आरोपी अंकित हुड्डा ने 23 नवंबर 2021 को आधुनिक इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद में तृतीय पाली में परीक्षा दी थी। 4:00 बजे परीक्षा प्रारंभ की गई। 4:55 बजे से 59 सेकंड में 18 प्रश्नों का जवाब दिया, जो प्रश्न जनरल हिंदी के हैं। उसके बाद 17:05 बजे पर 59 सेकंड में 16 प्रश्न का उत्तर दिया गया, जो गणित के हैं। 17:32 बजे से 59 सेकंड में 16 प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इसके बाद 17:45 सेकेंड में 11 उत्तर दिए गए, जो कि रीजनिंग के हैं। इसके बाद 17:58 बजे 59 सेकंड में 28 उत्तर दिए गए, जो गणित के हैं, जिसमें लगभग 1 सेकंड में एक प्रश्न हल किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

पुलिस ने अंकित हुडा (निवासी भारत कॉलोनी, सिंह रोहतक हरियाणा),  संदीप (निवासी गांव भडाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर), लव कुमार शर्मा (निवासी गांव कालूपुरा, पोस्ट राबूपुरा, गौतम बुद्ध नगर) और वेद प्रकाश शर्मा ( मोहल्ला लक्ष्मी बाई नगर, गौतम बुध नगर) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed