फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered Rs 74 thousand from silver artisans threatening encounter in Agra

Agra: चांदी कारीगरों को एनकाउंटर की धमकी देकर वसूले 74 हजार रुपये, दरोगा और दो सिपाही निलंबित

Sat, 11 Jun 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 02:58 PM IST
सार

आगरा में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। दरोगा और दो सिपाहियों ने चांदी कारीगरों को पकड़कर अवैध रूप से हिरासत में रखा। उन्हें पीटा, एनकाउंटर की धमकी थी। छोड़ने के लिए एवज में रुपये वसूले। 

विज्ञापन
Police recovered Rs 74 thousand from silver artisans threatening encounter in Agra
पीड़ित चांदी कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के दो चांदी कारीगरों ने आगरा की फाउंड्री नगर पुलिस के पूर्व चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों पर हिरासत में रखकर एनकाउंटर की धमकी देने और 74 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। मामले में एसएसपी ने दरोगा और सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जांच के आदेश दिए हैं। चौकी प्रभारी का देर रात ही तबादला हुआ था। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के बिसावर निवासी विपिन कुमार मजदूरी पर चांदी के घुंघरू बनाने का काम करता है। उसने ने एसएसपी को बताया कि सात जून को वह अपने भाई धर्मेंद्र के साथ 25 किलो चांदी के घुंघरू बाइक पर लेकर सराफा बाजार जा रहा था। दोपहर 1.15 बजे  टेढ़ी बगिया चौराहे के पास एलजी शोरूम के सामने एक बाइक पर सवार सिपाही ने उन्हें रोक लिया। धमकाने के बाद सिपाही पुलिस चौकी चलने को कहने लगा।

विज्ञापन

चौकी पर दोनों भाइयों को पीटा 

विपिन ने पूछा कि उन्हें चौकी क्यों ले जा रहे हैं ? जिरह करने पर सिपाही ने एक दरोगा, एक सिपाही समेत दो अन्य लोगों को बुला लिया। उन्होंने मारपीट करके दोनों भाइयों को लाल रंग की मारुति अल्टो कार में डाल लिया। पुलिस चौकी फाउंड्री नगर लेकर पहुंच गए। आरोप है कि वहां दरोगा और सिपाहियों ने दोनों को पीटा। लूट के मुकदमे में बदमाश बनाकर भेजने की धमकी दी। कहा कि एनकाउंटर में पैर में गोली मारी जाएगी, जिससे दोनों भाई डर गए। शाम को पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से पिता को वाट्सएप कॉल कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे कहा कि अपने परिवार वालों से पांच लाख रुपये मंगवा लो। विपिन ने दहशत में अपने पिता से रुपये लेकर फाउंड्री नगर चौकी पर आने को कहा। इसके बाद विपिन के पिता 74 हजार रुपये लेकर फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने रुपये दिए। आरोप है कि उनकी जेब में रखे 2260 रुपये और 350 ग्राम चांदी भी उनके बैग में से पुलिसकर्मियों ने ले ली। शिकायत करने पर दोबारा पकड़कर एनकाउंटर करने की धमकी दी। सात जून की रात दो बजे विपिन और उसके भाई धर्मेंद्र को पुलिस चौकी से छोड़ा गया। दहशत के कारण उन्होंने किसी से इसकी चर्चा नहीं की। 

एसपी पश्चिम को सौंपी जांच

गांव के कुछ लोग शनिवार को उन्हें लेकर एत्माद्दौला थाने पहुंचे। वहां थाना दिवस में डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंचे हुए थे। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक शिकायत पर चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर नीलकमल, कांस्टेबल कपिल और आशीष नेहरा को निलंबित कर दिया। दो अज्ञात पर भी आरोप लगाया गया  है। उनकी जांच की जा रही है। मामले की जांच एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता को दी है। दो दिन में उनसे रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में आरोप कि पुष्टि होने पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

फाउंड्री नगर चौकी से मिली थी एकता चौकी पर तैनाती 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात चौकी प्रभारियों में फेरबदल किया है। इसमें फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी नीलकमल को एकता पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया था। वहां चार्ज लेने से पहले ही नीलकमल का निलंबन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed