फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered illegal liquor worth 28 lakhs from container on Yamuna Expressway in Agra

Agra: पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से बरामद की 28 लाख की अवैध शराब, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 06:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 06:59 AM IST
सार

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 344 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी कीमत 28 लाख रुपये बताई गई। 

विज्ञापन
Police recovered illegal liquor worth 28 lakhs from container on Yamuna Expressway in Agra
थाना खंदौली पुलिस ने बरामद की शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर बुधवार की दोपहर आबकारी और पुलिस की टीम ने एक कंटेनर से 28 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने कंटनेर चालक को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे वह आबकारी विभाग की टीम के साथ खंदौली टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी नोएडा की तरफ से कंटेनर आता दिखाई दिया। रोकने का इशारा करने पर कंटेनर चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कंटेनर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


कंटेनर से 344 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब 28 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक डंगू हरियाणा निवासी फारूख को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed