फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered ganja worth one crore rupees from truck in agra

आगरा: कोयले की राख में छिपाकर ट्रक से लाया गया एक करोड़ का गांजा, पुलिस ने पकड़ा, तस्कर फरार

Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM IST
सार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़ कर भाग रहे ट्रक चालक का पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे कोयले की राख के नीचे छिपाकर रख गए गांजे के 140 पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Police recovered ganja worth one crore rupees from truck in agra
इसी ट्रक से बरामद हुआ गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तस्करी कर ट्रक से एक करोड़ कीमत का गांजा लाया गया। शनिवार रात को थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ में ट्रक को रोकने पर चालक ने बैरियर को तोड़ दिया। पुलिस के पीछा करने पर चालक ट्रक को रास्ते में खड़ा करके खेत से साथियों सहित भाग निकला। पुलिस ने ट्रक में तलाशी ली तो उसमें कोयले की राख में 140 पैकेट गांजे के मिले। जिसका वजन 714 किलोग्राम है। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात को थाना मलपुरा पुलिस ग्वालियर हाईवे पर ककुआ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी सैंया की ओर से एक ट्रक आया। उसे रुकने के लिए पुलिसकर्मियों ने इशारा किया। मगर, चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। बैरियर तोड़ने के बाद लालऊ पुल की तरफ ट्रक ले गया। 
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ खेतों में होेकर भाग निकला। ट्रक में कोयले की राखनुमा मिट्टी भरी हुई थी। पुलिस ने मिट्टी को हटाया। उसमें टेप से लिपटे 140 पैकेट रखे हुए थे। चेक करने पर पता चला कि गांजा है। इनका वजन 714 किलोग्राम निकला। गांजा की कीमत एक करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा से तस्करी की आशंका
पुलिस को आशंका है कि गांजा ओडिशा से तस्करी करके लाया गया है। क्योंकि पहले भी ओडिशा से तस्करी का गांजा पकड़ा जा चुका है। ट्रक का नंबर पंजाब का है। लग रहा है कि इसकी सप्लाई दिल्ली एनसीआर में होने वाली थी। अब पुलिस ट्रक के नंबर, चेसिस और इंजन नंबर की मदद से मालिक  के बारे में पता कर रही है। चालक के बारे में भी जानकारी जुटाइ जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आगरा के रास्ते पंजाब और दिल्ली एनसीआर में पहुंच रही खेप
मादक पदार्थ की तस्करी आगरा होकर पंजाब और दिल्ली एनसीआर में हो रही है। पुलिस का कहना है कि आगरा के बाद मथुरा में गांजा की मांग हो रही है। इसके बाद पंजाब और दिल्ली खेप पहुंचाई जाती है। दोगुने के लालच में चालक गांजा लेकर आते हैं। पूर्व में सिकंदरा, ताजगंज में ट्रक, कंटेनर और टैंक र में गांजा पकड़ा जा चुका है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड से आ रही खेप
पुलिस का कहना है कि गांजा की खेप आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड से आ रही है। गांजा की बिक्री करने वाले वाहन को खुद ही लेकर जाते हैं। उसमें गांजा छिपाने के बाद चालक को दे जाता है। इन पर नंबर भी असली नहीं होता है। यह खेप आगरा से होकर निकलती है। तीन से पांच हजार रुपये किलोग्राम का गांजा फुटकर में दस से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता है। इसके बाद नशा करने वालों को सौ रुपये की पुड़िया बनाकर बेची जाती है।

अलीगढ़ में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मुकदमे
पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अलीगढ़ में 285 मुकदमे एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुए। पुलिस ने 324 आरोपियों को जेल भी भेजा। वहीं मथुरा में 190 मुकदमों में 196 गिरफ्तार किए। आगरा की बात करें तो यहां 192 मुकदमों में 192 आरोपी पकड़े गए। आगरा में 8824 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा भी मादक  पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed