फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered a minor in Mainpuri of uttar pradesh

बिहार से लाकर इस शहर में बेची जाती हैं नाबालिग, पीड़िता के खुलासे से पुलिस भी हैरान

Thu, 09 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेवर (मैनपुरी) Updated Thu, 09 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Police recovered a minor in Mainpuri of uttar pradesh
फाइल फोटो
बिहार से अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर लाई गई लड़कियों को बेचने के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक मोहल्ला से बिहार की एक किशोरी को बरामद किया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी शादी एक युवक से जबरन करा दी गई। उसने लड़कियों को बेचने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक मोहल्ला से दंपती के कब्जे में रह रही एक बिहार की रहने वाली किशोरी को मुक्त कराया। उसने जो जानकारी पुलिस को दी, तब क्षेत्र में बिहार से लाई गई लड़कियों को बेचे जाने का धंधा सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से पूछताछ में पता चला कि वह बिहार के विशनपुर आघार क्षेत्र की रहने वाली है। 12 जुलाई को पड़ोस के गांव ओरलहिया थाना साहिराया निवासी मोहम्मद सद्दाम उसे झांसा देकर दिल्ली ले गया। 

वहां जाकर एक महिला के सुपुर्द कर दिया गया। शायद उसे बेच दिया गया था। वह महिला उसे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची। वहां महिला ने बेवर निवासी एक दंपती से उसका सौदा कर दिया। किशोरी ने बताया कि रुपये लेकर दंपती ने उसकी शादी कर दी। 

सोमवार की सुबह वह वहां से निकल आई ओर रात भर एक छत पर छिपकर गुजारी। मोहल्ले में शोर शराबा होने पर जब पुलिस पहुंची तो किशोरी ने सामने आकर सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया, वहीं उसका पति भाग गया।

बिहार से किशोरियों का लाया जाता है

थाना पुलिस को बिहार की किशोरी ने अपनी खरीद फरोख्त को लेकर सारी कहानी बताई। वहीं, हिरासत में ली गई महिला ने पुलिस को बताया कि फर्रुखाबाद निवासी एक महिला बिहार से किशोरियों को लाने का काम करती है। 

वह पति के साथ उन लोगों से जुड़ी हुई है। पहले भी कई किशोरियों को लाकर उनकी शादी करवाई है। बेवर और फर्रुखाबाद से लड़कियों की सप्लाई के तार जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद भी थाना पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया।  

किशोरी के भगाने का मामला बिहार के किनहोली थाने में दर्ज है। इसमें मोहम्मद सद्दाम निवासी ओरलहिया थाना साहिराया के परिजन शामिल हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
पहुप सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed