{"_id":"637a2bdf067b08522e7a3988","slug":"police-recovered-16-made-and-half-made-pistols-mainpuri-news-agr5541094103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किए 16 बने और अधबने तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बरामद किए 16 बने और अधबने तमंचे
विज्ञापन
बरनाहल पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बरनाहल और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान तमंचा बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 16 बने व अधबने तमंचे उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है।
इसी क्रम में बरनाहल थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने सुबह एक सूचना पर टीम के साथ एमाहसन नगर जाने वाले मार्ग पर दबिश दी, मौके से पुलिस ने तमंचा बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम मुन्ना लाल निवासी गांव प्रहलादपुर और मंजेेश उर्फ मंजू उर्फ सत्यवीर निवासी गांव गोकुलपुर बताया। मौके से पुलिस को 10 तमंचे 315 बोर बने व अधबने बरामद किए, वहीं तमंचा बनाने के उपकरण आदि भी मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
सदर कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने भी रविवार की सुबह एक सूचना पर टीम के साथ गांव मोहनपुर से ब्योंति खुर्द जाने वाले मार्ग पर एक बंद पड़े भट्ठा पर तमंचा बना रहे एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मौके से पुलिस को तीन बने तमंचा सहित छह तमंचा व उपकरण आदि बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए कारीगर ने अपना नाम सौरभ निवासी गांव ब्योंति खुर्द और भागे हुए साथी का नाम सुरजेश बताया। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुन्नाला है एक शातिर अपराधी
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बरनाहल पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शातिर अपराधी मुन्नालाल को तमंचा बनाते गिरफ्तार किया है। प्रहलादपुर निवासी मुन्ना लाल पर करीब 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, डकैती, जानलेवा हमला आदि भी शामिल हैं, गुंडा एक्ट के साथ ही गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है, पूर्व में भी वह कई बार जेल जा चुका है।