फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police reached Hussainpur village on the information of conversion

धर्मांतरण की सूचना पर गांव हुसैनपुर पहुंची पुलिस

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

कुसमरा।चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में धर्मांतरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।पुलिसकर्मियों के अनुसार मौके पर नवरात्रि को लेकर पूजा पाठ हो रहा था।इस मामले में जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर धर्मांतरण कराने आए लोगों को भगाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Police reached Hussainpur village on the information of conversion

विस्तार

कुसमरा।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में धर्मांतरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। विहिप जिलाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई। जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जांच करने गई पुलिस पर धर्मांतरण कराने वालों को भगाने का आरोप लगाया।
बुधवार रात विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने चौकी पुलिस को सूचना दी। बताया कि गांव हुसैनपुर में धर्मांतरण कार्यक्रम चल रहा है। चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा व कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिसकर्मियों के अनुसार मौके पर नवरात्रि को लेकर पूजा पाठ हो रहा था। इसके बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन

इस मामले में जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर धर्मांतरण कराने आए लोगों को भगाने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह मुख्यालय पर राम बरात में ड्यूटी पर थे, सूचना पर सिपाहियों को भेजा था। धर्मांतरण जैसी कोई सूचना गांव में नहीं मिली थी। एक परिवार में नवदुर्गा पूजा पाठ चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है। पुलिस पर लगे आरोपों को जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed