फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police ran on the information of outsiders in Diwani

Agra News: दीवानी में बाहरी लोगों की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 15 Apr 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of outsiders in Diwani
मैनपुरी।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में बाहरी लोगों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने न्यायालय परिसर में मौजूद बाहरी लोगों को पूछताछ करने के बाद परिसर से बाहर निकाल दिया। बाहरी लोगों की परिसर में मौजूदगी वकीलों सहित वादकारियों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
कुसमरा निवासी अशोक दीक्षित की हत्या वर्ष 2005 में कुसमरा क्षेत्र में हुई थी। यह मुकदमा स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह की कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में आरोपी बनाए गए सिकंदरपुर कन्नौज निवासी पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे की रिश्तेदारी कुसमरा में है। उनको न्यायालय द्वारा पीड़ित पक्ष के वकील महेंद्र कुमार भारद्वाज के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने तलब किया। पूर्व चेयरमैन फरवरी 2023 से जेल में बंद चल रहे हैं। इस मुकदमे में पुलिस ने उनका नाम निकाल दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को इस मुकदमे में गवाही होनी थी। जेल से रजनीकांत दुबे न्यायालय में आए थे। बताते हैं कि रजनीकांत से मिलने के लिए सिकंदरपुर क्षेत्र के कई लोग शनिवार को अपने वाहनोंं से दीवानी आए थे। दीवानी परिसर के बाहर कन्नौज जिले के नंबर के कई वाहन खड़े होने तथा बाहरी जिले के कई लोगों की दीवानी में मौजूदगी की शिकायत किसी ने लखनऊ में की। बताते हें कि लखनऊ के निर्देश पर पुलिस दीवानी पहुंच गई। पुलिस ने न्यायालय परिसर में मौजूद बाहरी लोगों को पूछताछ करने के बाद परिसर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कन्नौज जिले का है रसूखदार परिवार
रजनीकांत दुबे का परिवार रसूखदार है। वह स्वयं, उनकी मां तथा पत्नी नगर पंचायत सिकंदरपुर के चेयरमैन रह चुके हैं। रजनीकांत की राजनीतिक पहुंच है। सपा सरकार में उनका मुकदमा वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया गया था। जिसे अपर जिला जज गुरुप्रीत सिंह बाबा ने खारिज कर दिया था। आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रयागराज में दिए गए प्रार्थनापत्र पर भी रजनीकांत को कोई राहत नहीं मिली थी। वर्तमान में वह भाजपा समर्थक हैं।

---
शनिवार को कोतवाली से कोई पुलिस बल दीवानी नहीं गया था। किसी ने पुलिस बल की मांग भी नहीं की थी। दीवानी में सुरक्षा लिहाज के लिहाज से पुलिस और पीएसी तैनात रहती है।
-प्रदीप सेंगर, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed