फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raid on Tatos and Open House Cafe such activities were happening inside Police were surprised to see

Agra News: टेटोस और ओपन हाउस कैफे पर पुलिस का छापा, अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर पुलिसकर्मी रह गए हैरान

Fri, 26 Jul 2024 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 03:02 PM IST
सार

टेटोस और ओपन हाउस कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से बड़ी संख्या में हुक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 19 युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Police raid on Tatos and Open House Cafe such activities were happening inside Police were surprised to see
टेटोस और ओपन हाउस कैफे पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजगंज क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने शमसाबाद के कहरई में ओपन हाउस कैफे और टेटोस कैफे पर छापा मार कर हुक्का पिलाते और पीते हुए तीन संचालक सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों हुक्का बार से बड़ी मात्रा में फ्लेवर के डिब्बे, सिगरेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

 

ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पिलाने की जानकारी पर छापा मारा गया। कहरई मोड़ स्थित ओपन हाउस कैफे 5 ग्राहक पकड़े गए। मौके से 7 हुक्के, एक पॉट, 4 पाइप, 8 बाउल, 3 चिमटे, कोकोनट फ्लेवर के आठ पैकेट, फ्लेवर वाली सिगरेट बरामद की गई है। संचालक ईदगाह निवासी पंकज और ताज नगरी फेज-2 निवासी सूरज हैं। वो किसी तरह का कोई पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। मामले में एकता चौकी के दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि फतेहाबाद मार्ग पर टेटोस कैफे में भी हुक्का पिलाया जाता है। इस कैफे में 12 लोग पकड़े गए। संचालक शहीद नगर निवासी आदिल है। वह भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 5 हुक्के पॉट लगे हुए, 3 चिलम, 5 पाइप, एक क्लाउड, 21 फ्लेवर के पैकेट, हुक्के का मेन्यू बरामद किया। अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ था। इससे पहले ही हुक्का पिलाया जा रहा था। रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। मामले में नीति बाग चौकी के पवन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया।
 
विज्ञापन

चोरी छुपे चल रहे शहर भर में हुक्का बार
कमला नगर और हरीपर्वत क्षेत्र में पहले भी हुक्का बार पकड़े जा चुका है। रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पिलाया जाता है। इनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है। कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को पता चलता है। इसके बाद ही कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed