फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Raid Found Turtles For Smuggling In Plot

फिरोजाबाद: प्लॉट में बोरियों की सूचना पर पुलिस का छापा, तस्करी के लिए लाए देसी प्रजाति के 96 कछुए बरामद

Sat, 06 Feb 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police Raid Found Turtles For Smuggling In Plot
यमुना नदी में छोड़े गए देसी प्रजाति के कछुए - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में थाना पुलिस व वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक प्लॉट से बोरियों में भरकर रखे देसी प्रजाति के कई कछुओं को बरामद किया है। वन विभाग के मुताबिक इन्हें तस्करी के इरादे से लाया गया था। इस मामले में अज्ञात एंबुलेंस चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी पर फायरिंग का मामला: फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, इंजन पर गोली का निशान नहीं
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर थाना सिरसागंज पुलिस व वन विभाग द्वारा सिरसागंज स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के समीप एक प्लॉट में रखीं बोरियों में बंद देसी प्रजाति के 96 कछुओं को बरामद किया गया। उक्त कछुओं को गुरुवार की रात में अज्ञात एंबुलेंस चालक व दो अन्य द्वारा लाए जाने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्थान से तस्करी कर यहां लाया गया
जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। थाना पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात एंबुलेंस चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी के मुताबिक उक्त देसी प्रजाति के कछुओं को किसी अन्य स्थान से तस्करी कर यहां लाया गया था। 

ये भी पढ़ें-  व्हाट्सएप पर होता था कछुओं का सौदा, आरोपियों ने उगले कई राज, अब तस्करों की तलाश

पुलिस व वन विभाग द्वारा बरामद कछुओं को आवश्यक कार्रवाई के बाद यमुना नदी में छोडे़ जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं इस मामले में व्यापक जांच कराई जाएगी। कछुओं को तस्करी के लिए लाया गया होगा। जिन्हें रात गहराते ही अन्य किसी को सुपुर्द किए जाने की मंशा होगी। - स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed