फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police punished who violation of lockdown in agra

आगरा: लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस ने दी कड़ी सजा, कई वाहनों के चालान भी काटे

Tue, 12 May 2020 04:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Police punished who violation of lockdown in agra
लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस ने दी सजा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट आगरा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 800 के करीब पहुंच गया है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे। बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। बाइक पर एक सवारी जाने के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। वाहनों के चालान तो काटे ही जा रहे हैं। वाहन चालकों को भी सजा दी जा रही है। शहर के हरी पर्वत चौराहे पर मंगलवार को पुलिस ने बाइक पर दो सवारी मिले और बेवजह घर से निकलने पर सजा देने का अलग तरीका अपनाया। 
विज्ञापन



नियम तोड़ने वालों को ट्रैफिक आइलैंड पर खड़ा कर दिया। तकरीबन 5 से 10 मिनट धूप में ही खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने माफी भी मांगी। बाद में पुलिस ने चालन काटने के बाद उन्हें घर जाने दिया। पुलिस की ऐसी सजा से लोगों को भी एहसास हुआ कि वो बेवजह से बाहर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अन्य चौराहों पर भी पुलिस ने सख्ती की। बड़ी संख्या में लोगों के चालान काटे और वाहनों को सीज भी किया। कई रास्तों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया, जिससे कोई वाहन नहीं निकल सके। पुलिस हर आने जाने वाले से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed