फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police plan ready to deal with illegal parking and encroachment in Agra

त्योहारों से पहले जाम मुक्त होगी ताजनगरी: आगरा में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से निपटने को पुलिस का प्लान तैयार

Tue, 03 Oct 2023 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

त्योहारों से पहले ताजनगरी जाम मुक्त होगी। आगरा में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से निपटने के लिए पुलिस का प्लान तैयार है। 

विज्ञापन
Police plan ready to deal with illegal parking and encroachment in Agra
आगरा में आईएसबीटी के सामने हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर के पुराने इलाकों में ऑटो-रिक्शा की पार्किंग और अतिक्रमण से जाम लगता है। इससे मुक्ति के लिए यातायात पुलिस योजना (प्लान) बना रही है। त्योहारों पर जाम की समस्या न हो, उसके लिए अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पार्किंग भी चौराहों से दूर कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी।

विज्ञापन


शहर में बोदला, भोगीपुरा, शाहगंज, लोहामंडी, हॉस्पिटल रोड, फव्वारा, किनारी बाजार में जाम की समस्या आम है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने पर ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वाहनों से दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानों के आगे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण से जाम लगता है। ठेल-ढकेल से भी रास्ता अवरुद्ध होता है। इसके साथ ही चौराहों पर ऑटो, रिक्शा व ई-रिक्शा खड़े रहने से समस्या होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: जमीनी विवाद में दो पक्षों में पथराव के बाद चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल; मौके पर कई थानों की पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृपक्ष के बाद नवरात्र शुरू होंगे। इसके बाद बाजारों में दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाएगी। इस दौरान जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस प्लान बना रही है। अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग को हटाने का काम होगा।

यह भी पढ़ेंः- Agra: 'बाहर सफाई अभियान, अस्पताल में गंदगी अपार', एसएन मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद्र व एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद को निर्देशित किया गया है। वह यातायात के सुगम संचालन के लिए प्लान तैयार करेंगे। त्योहारों से पहले इसे लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed