फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police operation mukti launches for action against usurers in agra

आगरा: सूदखोरों पर शिकंजा कसेगा 'ऑपरेशन मुक्ति’, एसएसपी ने किया सेल का गठन

Sun, 24 Jan 2021 08:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Jan 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
Police operation mukti launches for action against usurers in agra
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सूदखोरों के चंगुल से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत एसएसपी कार्यालय में एक सेल का गठन किया गया है। लोगों से ब्याज पर ब्याज वसूलने के बाद भी मूलधन के लिए उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।  

विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र में जूता कारीगर ने परिवार सहित आत्महत्या का प्रयास किया था। उसका आरोप था कि सूदखोर ने उसे फंसा लिया था। उससे मारपीट की गई। कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इस मामले में तीन सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- सूदखोर से परेशान जूता कारीगर ने पत्नी-बच्चों के साथ खाया विषाक्त पदार्थ, रिश्तेदारों को भेजा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनके अलावा भी कई परिवार रोजाना एसएसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ तो सूदखोरों के चंगुल में फंसकर अपनी सारी जमापूंजी तक गवां चुके है। कुछ आत्महत्या भी कर चुके हैं।  

आगरा में सूदखोरी की शिकायतें बढ़ीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि सूदखोरी की शिकायतों की संख्या बढ़ गई है। वो मनमाफिक ब्याज वसूलकर लोगों से वसूली करते हैं। ब्याज देने के बावजूद भी मूलधन की मांग की जाती है। इस कारण लोग तनाव में आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान शुरू किया गया है।

एसएसपी ने अपने ऑफिस में एक सेल का गठन किया है। एसपी क्राइम को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। थानों और एसएसपी आफिस में आने वाली सूदखोरी की शिकायतों को इसी सेल में भेजा जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि रकम वसूलने वाला कौन है। इसके लिए साहूकारी लाइसेंस लिया गया है या नहीं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। लोग बिना डरे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed