फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police on alert regarding the 'Savarna' community's tractor march; office-bearers placed under house arrest.

Agra News: सवर्ण समाज के ट्रैक्टर मार्च पर पुलिस अलर्ट, पदाधिकारी नजरबंद

Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police on alert regarding the 'Savarna' community's tractor march; office-bearers placed under house arrest.
आगरा। यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के शुक्रवार को ट्रैक्टर मार्च के एलान पर पुलिस अलर्ट हो गई है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्र में संगठनों के पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शन की अनुमति से इन्कार कर दिया। देर रात तक वार्ता चलती रही। कई लोगों ने प्रदर्शन से दूरी बना ली। हालांकि पुलिस ने कुछ को नजरबंद किया है।
विज्ञापन

यूजीसी के विरोध में पिछले दिनों एत्मादपुर तहसील में बवाल हुआ था। वाहनों से आए पदाधिकारियों के साथ एक इंस्पेक्टर ने मारपीट कर दी थी। इस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई, तब सवर्ण समाज के संगठनों ने प्रदर्शन का एलान किया था। कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर से पहुंचने की बात कही गई। शुक्रवार को प्रदर्शन को देखते हुए थाना एत्माददाैला, सदर, लोहामंडी, कोतवाली, हरीपर्वत, एत्मादपुर आदि क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों के घर पहुंची। कहा कि एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण चल रहा है। ट्रैक्टर से लोग पहुंचे तो शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पदाधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकतर ने प्रदर्शन से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed