{"_id":"699cbf4f4304c7bb320e1a56","slug":"police-officers-will-be-implicated-in-the-students-detention-if-he-changes-his-statement-acp-achhnera-has-been-entrusted-with-the-investigation-of-the-kirawali-beating-incident-a-notice-will-be-sent-to-the-videographer-agra-news-c-25-1-agr1034-996202-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बयान बदले पर छात्र को चाैकी पर बैठाने में फंसेंगे पुलिसवाले, किरावली पिटाई प्रकरण की एसीपी अछनेरा को दी गई जांच, वीडियो बनाने वाले को भेजा जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बयान बदले पर छात्र को चाैकी पर बैठाने में फंसेंगे पुलिसवाले, किरावली पिटाई प्रकरण की एसीपी अछनेरा को दी गई जांच, वीडियो बनाने वाले को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। किरावली में दसवीं के छात्र के मामले में भले ही पुलिस पर लगाए पिटाई के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एसीपी अछनेरा की जांच जारी है। चौकी पर छात्र को बुलाकर क्यों बैठाया गया? इस संबंध में पुलिसकर्मियों के साथ पीड़ित के बयान लिए जाएंगे। वहीं, छात्र का वीडियो बनाने वाले को भी नोटिस भेजा जाएगा। यह वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, छात्र ने सोमवार को अंग्रेजी की परीक्षा दी।
किरावली के मिढ़ाकुर निवासी छात्र के परिजन ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को दरोगा अनुराग और इशांत घर आए। वो मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए बेटे को चौकी पर ले गए। उसे चौकी में बैठा लिया। बाद में उसे छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर थर्ड डिग्री दी। इससे उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। मामले में शनिवार को शिकायत मिलने पर दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। वहीं जांच एसीपी अछनेरा को दी गई थी। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को पीड़ित अपने पूर्व के बयान से भी पलट गया। उनका कहना था कि हाथ में मामूली चोट लगी थी। हाथ तोड़ने और रुपये मांगने की बात गलत है।
मामूली चोट लगने व पुलिस पर लगाए आरोप से इंकार
एडीसीपी पश्चिम जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार को जांच दी गई है। छात्र और उसके परिजन ने पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए थे। मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने अपने बयान में भी गिरने से मामूली चोट लगने और पुलिस पर लगाए आरोप से भी इंकार किया था। छात्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह पता किया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया? उसे नोटिस भेजा जाएगा। नाबालिग छात्र को चौकी पर बैठाया गया था। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।