फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police officers did yoga with 200 soldiers in Amar Ujala Yoga Utsav in Agra

International Yoga Day: पुलिस अफसरों के साथ 220 जवानों ने किया योग, अमर उजाला ने आयोजित किया कार्यक्रम

Mon, 20 Jun 2022 09:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 09:27 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले सोमवार को पुलिस लाइन में अमर उजाला की ओर से योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अफसरों के साथ सिपाहियों ने योग किया। 

विज्ञापन
Police officers did yoga with 200 soldiers in Amar Ujala Yoga Utsav in Agra
पुलिस लाइन में अफसरों के साथ योग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग में खाने का समय निश्चित है न सोने का। लेकिन योग ऐसी क्रिया है, जिसे सुबह और शाम को कभी भी आधा घंटे का समय निकालकर किया जा सकता है। योग करने से शरीर तो फिट रहेगा ही मन भी स्वस्थ होगा। इससे अपनी ड्यूटी को अच्छे से मन लगाकर कर सकेंगे। आगरा में सोमवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित योग उत्सव कार्यक्रम में योग गुरु ओमकारनाथ सूर्यवंशी ने जवानों को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ओमकारनाथ सूर्यवंशी ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है। युवा भारत संगठन पतंजलि राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ओमकारनाथ सूर्यवंशी के साथ योगाचार्य कुमारी शाकुंभरी ने भी जवानों को योग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गर्दन, हाथ, कंधे के सूक्ष्म व्यायाम सहित योग की अन्य क्रियाएं कराईं। 220 जवानों के साथ सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायण, आरआई सुरेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये हैं फायदे

योग गुरु ने बताया कि हस्तोत्तानासन से पेट कम होता है। चंद्रासन और त्रिकोणासन बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं। कमर का दर्द चंद्रासन से समाप्त हो जाता है। वृक्षासन से एकाग्रता बढ़ती है। अर्द्ध चंद्रासन और उस्ट्रासन से सर्वाइकल, स्पॉडिलाइटिस, कंधों की जकड़न, पीठ दर्द की समस्या समाप्त हो जाती है। शलभासन से पाचन शक्ति तेज होती है। कब्ज और गैस की समस्या समाप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरोग रहने की क्रिया

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की क्रिया है। इसे हमें नित्य करना चाहिए। डाक्टर के पास जाकर विभिन्न जांच कराने से अच्छा है कि हम आधा घंटा अपने शरीर को योग क्रिया के रूप में दें। एएसपी सत्य नरायण ने कहा कि मैं नित्य व्यायाम करता हूं। योग निरोग रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed