{"_id":"6399ffd0385e5e3c0d0e4b24","slug":"police-nabbed-the-miscreants-who-entered-the-house-in-new-agra-s-liars-colony-and-robbed-a-chain-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस गिरफ्त में आए बावरिया लुटेरे, रास्ते में जहां मिलता मौका वहां कर लेते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस गिरफ्त में आए बावरिया लुटेरे, रास्ते में जहां मिलता मौका वहां कर लेते थे लूट
Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम कैमरे चेक करते-करते शामली जिले तक पहुंच गई। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शामली के गांव जाटान खानपुर निवासी विजय बावरिया और रवि बावरिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
न्यू आगरा की लायर्स कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से दिनदहाड़े चेन लूट ले जाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। इसके लिए पुलिस को करीब 300 सीसीटीवी कैमरे चेक करने पड़े। बदमाश शामली जिले के बावरिया निकले। इनके बारे में पुलिस को यह भी पता चला कि ये दोनों आगरा से प्रयागराज तक बाइक से चलते थे और रास्ते में जहां मौका मिला लोगों को शिकार बना लेते थे।
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि चार दिसंबर 2022 को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के लायर्स कॉलोनी में रहने वाली रीता के बेटे ऋषभ ने मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह नौ बजे रीता गमलों में पानी डाल रही थीं। घर का गेट खुला हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश ने पता पूछने के बहाने रीता के पास पहुंचकर लूट को अंजाम दिया था। हालांकि रीता वाइपर लेकर ही बदमाश से भिड़ गई थीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसके आधार पर पुलिस टीम को लगाया गया था।

शामली पहुंची टीम
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम कैमरे चेक करते-करते शामली जिले तक पहुंच गई। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शामली के गांव जाटान खानपुर निवासी विजय बावरिया और रवि बावरिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पीली धातु की चेन, 1031 रुपये, फोन और पल्सर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में बदमाश रवि ने पुलिस को बताया कि वह चेन तोड़ने और विजय बाइक तेज चलाने में एक्सपर्ट हैं।
विज्ञापन