फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police

हिस्ट्रीशीटर ने बरामद कराया तमंचा और कारतूस

Sat, 04 Jul 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
police
बरनाहल (मैनपुरी)। पुलिस पर हमले के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर को थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया। शनिवार को उसकी निशानदेही पर जानलेवा हमले में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद करने के बाद वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना क्षेत्र तीन जून की देर रात थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर चदींकरा चौराहा के पास चेकिंग शुरू कर दी गई थी। इस बीच बैगांई मार्ग की ओर से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने दो हमलावर प्रदीप कुमार निवासी नगला दौलत और अभिषेक नगला टांक थाना करहल को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था। दो बदमाश यादवेंद्र उर्फ मोना निवासी एहमासन नगर और बॉबी निवासी नगला दरियापुर थाना करहल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। पुलिस को चकमा देकर भागा बॉबी एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इस बीच उसने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने को रिमांड पर लेकर आई। बॉबी ने गांव बैंगाई के पास से जानलेवा हमला में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कराए। जिसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed