फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police lie: in place of gold introduced copper

पुलिस कारनामा : तांबों के गहने पेशकर एक किलो सोने की लूट खोलने का दावा

Thu, 11 Oct 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Police lie: in place of gold introduced copper
क्राइम - फोटो : amar ujala

आगरा में आवास विकास सेक्टर पांच में प्रांशु ज्वैलर्स के मालिक अशोक कुमार सोनी और उनके बेटे संदीप सोनी से हुई लूट के खुलासे में पुलिस ने बड़ा खेल किया। बदमाशों ने लूटा था एक किलो सोना जबकि पुलिस ने बरामदगी की सिर्फ 18 तोला यानी 180 ग्राम सोने की। 

विज्ञापन


इस पर भी सराफ ने सब्र कर लिया, लेकिन जब बरामद माल की जांच कराई तो पैरों तले धरती खिसक गई, क्योंकि यह सोना नहीं, तांबा निकला। तांबे के गहनों पर सोने का पानी चढ़ा था। पीड़ित का कहना है कि यह धोखा है। इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे।
विज्ञापन


सराफ अशोक कुमार सोनी और उनके बेटे संदीप सोनी का घर सेक्टर छह और दुकान प्रांशु ज्वैलर्स के नाम से सेक्टर पांच में है। नौ जुलाई 2015 की रात दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार पांच बदमाश आए। अशोक सोनी और उनके पुत्र को तमंचे की बट से पीटा। बैग छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में एक किलो सोना (उस समय कीमत लगभग 28 लाख), पांच किलो चांदी और 60 हजार कैश था। बदमाश फायरिंग कर भागे थे। वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। डेढ़ महीने बाद पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा किया। 

वारदात फिरोजाबाद के विक्की बॉक्सर गैंग ने की थी। विक्की, टीटू उर्फ सोनू, अनिल उपाध्याय, मुकेश को गिरफ्तार किया। इनसे 180 ग्राम सोना बरामद बताया। पुलिस ने एक बदमाश फरार बताया था। कहा था कि उसके पकड़े जाने पर और माल बरामद हो सकता है।

पीड़ित सराफ को कुछ दिन बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर बरामद सोना दे दिया। वह अभी तक इस डर से नहीं खोल रहे थे कि अगर कोर्ट में इसकी जरूरत पड़ी तो सील टूटी होने पर कोई परेशानी न आ जाए। अब दो दिन पहले सील खोलकर जांच कराई तो यह बंधेल के गहने निकले जिनमें तांबे के ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है।

लुटा माल               बरामदगी
एक किलो सोना        180 ग्राम ( जो तांबा निकला)
पांच किलो चांदी             कुछ नहीं
60 हजार कैश               कुछ नहीं

- पुलिस ने हमारे साथ धोखा किया, हमारा सोना लुटा था, पुलिस ने सोना बताकर पीतल थमा दिया, यह सीलबंद था, इसे यह सोचकर ज्यों का त्यों रख लिया था कि पता नहीं कब सुबूत के तौर पर कोर्ट में पेश करना पड़ जाए, अब जांच कराई तो पीतल निकला 
संदीप सोनी, पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed