फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police kept vigil on Jumma Alvida

Agra News: जुमा अलविदा पर पुलिस ने बरती चौकसी

Fri, 05 Apr 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Police kept vigil on Jumma Alvida
जुमा अलविदा पर पुलिस ने बरती चौकसी
विज्ञापन

-मस्जिदों के आसपास तैनात रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जुमा अलविदा पर पुलिस ने सुबह से ही चौकसी बरती। जामा मस्जिद सहित जिले भर की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। जामा मस्जिद के पास बड़े चौराहे पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही। पुलिस के जवान पूरे दिन गश्त करते रहे।

रमजान माह में जुमा अलविदा पर एसपी विनोद कुमार ने पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई। हर मस्जिद के बाहर पुलिस के दो जवानों, शहर की जामा मस्जिद के पास अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। जामा मस्जिद वाली गली में पुलिस ने कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन


रमजान माह में जुमा अलविदा पर नमाज पढऩे के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में पहुंचे। जामा मस्जिद में पेश इमाम समी अहमद ने रोजेदारों को नमाज पढ़ाई। महिलाओं और युवतियों ने घरों में ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद शहर में पहुंचे सीओ सिटी अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने मस्जिदों के आसपास तैनात पुलिस कर्मियों को जुमा अलविदा के चलते चौकसी बरतने के निर्देश दिए। भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी, कुसमरा, करहल, घिरोर की मस्जिदों में भी रोजेदारों ने जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी। कस्बों में भी मस्जिदों के आसपास सुबह से पुलिस तैनात रही।




एसपी ने की पैदल गश्त

एसपी विनोद कुमार दोपहर बाद शहर में पहुंचे। क्रिश्चियन तिराहे से आगरा रोड पुलिस चौकी तक पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पैदल गश्त किया। मस्जिदों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने की हिदायत दी। सीओ सिटी अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed