फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police investigated changing the answer sheets of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

Agra University: एजेंसी व परीक्षा नियंत्रक से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ, बदल दी गई थीं उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 30 Aug 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:26 PM IST
सार

पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां से एक अधिकारी से मामले की जानकारी लेकर उनके साथ छलेसर परिसर भी पहुंची। 
 

विज्ञापन
police investigated changing the answer sheets of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएएमएस की उत्तर पुस्तिकाओं को बदलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को जांच की। छलेसर परिसर और पालीवाल परिसर में उसने कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां से एक अधिकारी से मामले की जानकारी लेकर उनके साथ छलेसर परिसर भी पहुंची। यहां परिणाम बनाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से पूछा कि कैसे उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते हैं और कितने समय तक सेंटर पर जमा हो जाती है। इसमें पुलिस को बिना किसी नियमावली और सुरक्षा के उत्तर पुस्तिकाएं एजेंसी तक पहुंचाने की जानकारी मिली है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। एजेंसी कर्मचारी और विश्वविद्यालय कर्मचारियों से पुलिस की पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन

आरोपी फर्जी मार्कशीट प्रकरण में भी दागी

उत्तर पुस्तिकाएं बदले जाने का आरोपी फर्जी मार्कशीट प्रकरण में भी दागी बताया गया है। वह पूर्व में जेल जा चुका है। अभी संविदा पर यह विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहा है। इसके बावजूद इसे परीक्षा संबंधी कार्य में लगाया गया। इस मामले पर विश्वविद्यालय के अधिकारी भी बयान देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed