फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police inspector sexual abuse a woman by promising to marry in agra

दरोगा पर झारखंड की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अदालत में लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
सार

आगरा में झारखंड की महिला ने प्रेस वार्ता कर दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन
police inspector sexual abuse a woman by promising to marry in agra
देशों में महिलाओं के पास नहीं है अधिकार - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा में झारखंड की महिला ने एक दरोगा पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के अधिवक्ता रामेश्वर सिंह वर्मा ने बृहस्पतिवार को शहर के एक रेस्टारेंट में पत्रकार वार्ता कर बताया कि झारखंड के जिला कोडरमा की महिला के पति की वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। वो एक विभाग में कर्मचारी थे। 
विज्ञापन


महिला की मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लग गई। उसका भाई डीवीसी विभाग में कार्यरत था। इसमें अलीगढ़ का युवक भी जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। वो भाई के साथ घर आता था। इस दौरान महिला से दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2017 में लगी आरोपी की नौकरी

23 फरवरी 2015 को वो बहाने से उसके घर आया और दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की कहने पर शादी का वादा करने लगा। इसके बाद पति की तरह उसके घर में ही रहने लगा। अक्तूबर 2017 में उसकी दरोगा के पद पर नौकरी लग गई। आगरा में तैनाती हो गई। 

इस दौरान वो फोन पर बात करता था। जून 2019 में महिला उससे मिलने आई। उसने राजामंडी के एक होटल में रोका, जहां उसे मंगलसूत्र पहनाया और मांग भर दी। इसके बाद दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। इसका पता चलने पर महिला ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। 

शिकायत का पता चलने पर दिसंबर 2019 में दरोगा ने उसे शाहगंज में अपने घर बुलाया। शादी का वादा कर तीन दिन बाद वापस भेज दिया। मगर, 14 फरवरी को ताजगंज की युवती से शादी कर ली। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।

'मुझे जान का खतरा'

पीड़िता का कहना था कि दरोगा मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने उससे जमा पूंजी भी ले ली। अब उससे जान का खतरा है। इसलिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed