{"_id":"5e23ee3b8ebc3e7d6b5c52c1","slug":"police-inspector-attacked-nephew-of-the-bjp-district-chief-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे पर दरोगा ने बोला जानलेवा हमला, आरोपी बेटों सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे पर दरोगा ने बोला जानलेवा हमला, आरोपी बेटों सहित फरार
Sun, 19 Jan 2020 11:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यू आगरा के नगला पदी स्थित देवी नगर में शनिवार शाम को भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा के भतीजे रॉनित पर जानलेवा हमला बोला गया। इसका आरोप दरोगा प्रवीण धाकरे और उनके दो बेटों पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का मेडिकल कराया गया है। आरोपी घर से फरार हो गया है। दरोगा प्रवीण कुमार पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनात हैं।
नगला पदी के देवी नगर निवासी राजेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई हैं। राजेंद्र के पुत्र रॉनित सिंह ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाले दरोगा प्रवीण धाकरे ने चार दिन पहले शराब के नशे में गालीगलौज कर दी थी। इस बात पर उनकी कहासुनी हो गई थी। तब तो मामला शांत हो गया था।
शनिवार शाम को रॉनित घर से निकलकर जा रहा था। आरोप है कि दरोगा प्रवीण कुमार ने रोक लिया। मारपीट कर दी। बाद में उनके बेटे रोबिन और हर्ष भी आ गए। उन्होंने भी मारपीट कर दी। वह जान बचाकर किसी तरह भागकर आए।
विज्ञापन
घटना के बाद लोग जुट गए। इस पर आरोपी दरोगा और उसके बेटे भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। वहीं सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवीण अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है।