फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Inspector And Five Constable Suspended In Case Of Illegal Recovery

अवैध खनन पर शिकंजा: आगरा में सिपाही कर रहे थे वाहनों से वसूली, एसओ सहित छह निलंबित

Tue, 01 Jun 2021 12:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Jun 2021 12:56 AM IST
सार

आगरा में सोमवार एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शमशाबाद क्षेत्र में ऊटंगन नदी चेक पोस्ट पर हो ट्रक आदि वाहनों से अवैध वसूली में शामिल होने पर एसओ शमसाबाद सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित दिया गया।

विज्ञापन
Police Inspector And Five Constable Suspended In Case Of Illegal Recovery
कार्रवाई: प्रभारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद-राजाखेड़ा मार्ग पर उटंगन नदी चेक पोस्ट पर राजस्थान से आने वाले गिट्टी और डस्ट से भरे ट्रकों से पुलिस की वसूली का खेल चल रहा था। एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक ने एक मुखबिर को ट्रक चालक बनाकर पुलिसकर्मियों के पास भेजा। उन्होंने रुपये लेने के बाद ट्रकों को ले जाने की अनुमति दे दी। इस पर एसपी पूर्वी ने एसएसपी मुनिराज जी को रिपोर्ट दी। एसएसपी ने एसओ शमसाबाद थाना और पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन

 
एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक को शिकायत मिल रही थी कि शमसाबाद-राजाखेड़ा मार्ग पर राजस्थान की ओर से गिट्टी और डस्ट से भरे ओवरलोडेड ट्रक शमसाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस की मिलीभगत के चलते प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी पूर्वी रविवार तड़के तकरीबन चार बजे एक निजी गाड़ी से राजाखेड़ा मार्ग पर उटंगन नदी की चेक पोस्ट पर पहुंचे। यहां शमसाबाद थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार, वेद प्रकाश, सोनू राविश, विनय कुमार और संजय कुमार की ड्यूटी थी। इनको राजस्थान सीमा से होने वाले अवैध खनन को रोकने और ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर ने सिपाहियों से बात की
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। मगर, यहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही वाहनों से वसूली करने में लगे थे। एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक ने अपने मुखबिर को ट्रक चालक बनाया। वह सिपाहियों के पास पहुंचा। वह खुद अपनी गाड़ी में बैठे रहे। मुखबिर ने सिपाहियों से बात की। 

कहा कि वह राजस्थान की सीमा से कुछ ट्रकों को निकलवाएगा। इसके एवज में सिपाहियों को रुपये भी दिए। सिपाहियों ने रुपये ले लिए। यह वसूली एसपी पूर्वी के सामने हुई। वह वीडियो भी बनवा रहे थे। सिपाहियों के रुपये लेने के बाद एसपी पूर्वी सामने आ गए। उन्होंने अपना परिचय दिया। इस पर सिपाहियों के होश उड़ गए। एसपी पूर्वी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को दी। 

एसएसपी ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सिपाही सुनील कुमार, वदे प्रकाश, सोनू राविश, विनय कुमार, और संजय कुमार को निलंबित कर दिया। एसओ को इसके लिए जिम्मेदार माना गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

सिपाही की हो चुकी है हत्या  
खेरागढ़ सर्किल में कुछ महीने पहले अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर पुलिस टीम पर हमला बोला गया था। एक सिपाही की ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अभियान चलाया था। अवैध खनन करके लाने वाले वाहनों को पकड़ा था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ही अवैध वसूली में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed