फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police identify accused of sexual harassment in agra

मनोरोगी युवती से 'दरिंदगी' करने वाले युवक की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
police identify accused of sexual harassment in agra
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश एटा के युवक ने की थी। वो मजदूरी के लिए आगरा आया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान का दावा किया है। अब पुलिस की एक टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


युवती के साथ शनिवार रात एक युवक ने अगरबत्ती फैक्टरी के बरामदे में दुष्कर्म किया था। फिर हत्या की कोशिश भी की थी। रविवार सुबह युवती गंभीर घायल दशा में बेहोश मिली थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए। सोमवार को आरोपी को पहचान लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, घटनास्थल के पास ही पराठे की ठेल लगती है। यहां पर कई दिन से एक युवक रह रहा था। वो मजदूरी करता था। उसने खुद को एटा का रहने वाला बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पराठे की ठेल के पीछे खाली स्थान में ही सो जाता था। क्षेत्र के लोगों ने पूछताछ के बाद उसकी पहचान कर ली। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को एटा भेजा गया है। उधर, युवती की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

युवती के घरवाले आए

पुलिस ने पीड़ित युवती के परिजनों को ढूंढ लिया है। घटना की जानकारी पर युवती का भाई आ गया। उसने बताया कि बहन की शादी छह साल पहले की थी। इसके बाद से ही वो तनाव में रहने लगी। उसे मनोरोग चिकित्सक को दिखाया था। मगर, ठीक नहीं हो सकी। 

एक साल में छह बार घर से बिना बताए जा चुकी है। हर बार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। कभी पुलिस तो कभी खुद घरवाले उसको ले जाते। इस बार चार दिन पहले घर से निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। 

पुलिस ने की 100 लोगों से पूछताछ

पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान के लिए स्टेशन रोड, सुशील नगर सहित आसपास के 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे थे। इसके अलावा 100 लोगों से पूछताछ की। 12 लोगों को थाने भी लाया गया। इसके बाद दो लोगों ने आरोपी युवक को पहचान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed