फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police high alert over jume ki namaj in firozabad

Firozabad: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों पर होगी मजिस्ट्रेट की तैनाती

Thu, 09 Jun 2022 11:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 11:58 AM IST
सार

कानपुर बवाल के बाद फिरोजाबाद में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। 

विज्ञापन
Police high alert over jume ki namaj in firozabad
फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कांच कारखानों में काम करने वाले मुस्लिम समाज के श्रमिकों ने जुमे (शुक्रवार) का अवकाश मांगा है। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को द ग्लास सिंडीकेट की बैठक बुलाई है, जिसमें कांच कारोबारी शामिल होंगे। उधर, खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजार बंद रखने को लेकर सुगबुगाहट है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 

विज्ञापन

दंगा नियंत्रण के लिए हुआ रिहर्सल

एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें आंसू गैस, फायर बिग्रेड, लाठी पार्टी, घुड़सवार पुलिस आदि का प्रयोग कैसे किया जाता है, इसके बारे में उच्चाधिकारियों ने ब्रीफ किया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरण डंडा, हेलमेट, बॉड़ी प्रोटेक्टर से सुसज्जित रहे। दंगा नियंत्रण अभ्यास की कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को रसूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह ने गणमान्य लोगों से अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा ने कहा कि अराजकतत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed