फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police has been deployed on roads and main markets in Agra In view of Navratri festival

नवरात्र पर्व शुरू: मंदिरों के आसपास सादे कपड़ों में रहेगी पुलिस, अराजकता फैलाई तो खैर नहीं; प्लान तैयार

Thu, 03 Oct 2024 08:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

नवरात्र पर्व को देखते हुए शहर में प्रमुख बाजार से लेकर रास्तों पर फोर्स लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। मंदिरों के आसपास पुलिस सादे कपड़ों में रहेगी।

विज्ञापन
police has been deployed on roads and main markets in Agra In view of Navratri festival
up police - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नवरात्र उत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसको देखते कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी कर ली है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मंदिरों के आसपास थाना पुलिस रहेगी। वह व्यवस्थाओं के साथ संदिग्धों पर नजर रखेगी। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। बाजारों में भी फोर्स रहेगी।

विज्ञापन


नवरात्र में खरीदारी को लेकर भीड़ रहती है। ऐसे में 100 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड भी रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से पुलिस नजर रखेगी। बुधवार रात को पुलिस अधिकारियों ने बैठक करके थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। 

विज्ञापन

शहर से देहात तक मंदिरों के आसपास सुरक्षा का खाका खींचा गया है। राजामंडी पर चामुंडा देवी मंदिर, यमुना किनारा पर कामाख्या देवी मंदिर, बेलनगंज में पथवारी माता मंदिर, शाहगंज में काली माता मंदिर है। इसके अलावा दयालबाग, कमला नगर आदि इलाकों में देवी मंदिर हैं। शहर के 200 से अधिक मंदिर पर पुलिस बल रहेगा। सुबह के समय पूजा के समय पुलिस विशेष रूप से रहेगी।
 

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

शहर के मंटोला, छत्ता, शाहगंज, लोहामंडी, सदर, ताजगंज आदि में मिश्रित आबादी क्षेत्र आते हैं। इन इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी की पिकेट को भी लगाया गया है। किसी तरह के विवाद की सूचना पर क्षेत्र के एसीपी पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी नजर

एक टीम को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट तो नहीं कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed