फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police found the truk with poteto

आलू से लदा ट्रक बरामद, दो को हिरासत में लिया

Wed, 23 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
police found the truk with poteto
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में जीटी रोड स्थित फौजी ढाबा के पास से सोमवार की रात कार सवार बदमाशों द्वारा लूटा गया ट्रक पुलिस ने मंगलवार की रात पड़ोसी जिला कासगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक में आलू लेकर अलीगढ़ से कानपुर जा रहे चालक नीरज उर्फ प्रेमशंकर पुत्र समर सिंह निवासी धौर्रा थाना पाली मुकीमपुर, जिला अलीगढ़ और क्लीनर कुं वर सिंह निवासी खुर्जा, जिला बुलंदशहर से लूटे हुए ट्रक को पुलिस ने मंगलवार की रात बरामद कर लिया है। चालक ने बताया था कि हादसा करने की बात कहते हुए कार सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया था। इसके बाद चालक और क्लीनर को बदमाश कार में जबरन बैठाकर ले गए और हाथ पैर बांधकर गांव जारथर थाना मिरहची के पास डाल गए थे।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह कुमार सिंह ने बताया कि आलू से लदे ट्रक को बरामद करने और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाईं थी। पुलिस ने मंगलवार की रात सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा रोड से आलू से लदे ट्रक को माल सहित बरामद कर लिया दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed