फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police found cctv footage of robbers in bank robbery agra

बैंक में डाका डालने दो बाइक से आए थे पांच बदमाश, सीसीटीवी फुटेज में दिखे, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 01 Feb 2020 04:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
police found cctv footage of robbers in bank robbery agra
आर्यावर्त बैंक आवंलखेड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आंवलखेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त की शाखा में पांच बदमाशों ने डाका डाला था। इसके बाद दो बाइक से खंदौली होते हुए अलीगढ़ मार्ग की ओर चले गए थे। पुलिस को एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज की मदद से बदमाशों की धरपकड़ में लगी है।
विज्ञापन


आंवलखेड़ा में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त की शाखा में बुधवार दोपहर को पांच बदमाशों ने डाका डाला था। मैनेजर के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर तीन लाख कैश लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर यह वारदात हुई थी। बदमाश दो बाइकों पर आए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। एक टीम को अलीगढ़ भी भेजा गया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ की ओर गए बदमाश 

पुलिस को आंवलखेड़ा खंदौली मार्ग पर एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। इनमें सफेद अपाचे पर पांच बदमाश नजर आ रहे हैं। एक बाइक पर दो बदमाश बैठे हैं। आगे वाले ने चेहरा ढका हुआ है, जबकि पीछे वाले ने हेलमेट पहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जींस शर्ट पहने हैं। वहीं दूसरी बाइक पर तीन बदमाश हैं। सभी ने चेहरा कपड़े से छिपा रखा है। वहीं पीछे वाले बदमाश ने पीठ पर बैग टांगे हुए हैं। वो तेजी से बाइक ले गए थे। इस कारण एक दुकान के सामने पिल्ले को टक्कर मार दी थी। 

इसकी सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। बदमाशों के अलीगढ़ के होने की आशंका है। एक दुकान का कैरी बैग पुलिस को मिला था। यह अलीगढ़ की एक दुकान था। बैंक में बदमाश बैग को छोड़ गए थे।

पुलिस की पोल खुली, बता रही थी चार बदमाश 

फुटेज मिलने से पुलिस की पोल भी खुल गई। अब तक बदमाशों की संख्या चार बता रही थी। बैंक कर्मचारियों ने पांच बदमाश बताए थे। इससे मुकदमा डकैती की धारा में दर्ज होता। पुलिस ने लूट की धारा लगाई। अब साफ हो गया कि मामला डकैती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed