फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police flew a drone in the forests of Sikandra looking for a reward of 25 thousand rupees for Alok

Agra: सिकंदरा के जंगलों में पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, 25 हजार रुपये के इनाम आलोक की तलाश; फिर दे गया चकमा

Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंगस्टर आलोक के गुर्गों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं 25 हजार के इनामी आलोक को पकड़ने के लिए सिंकदरा पुलिस ने सिंकदरा के जंगल में ड्रोन भी उड़ाए, लेकिन गैंगस्टर  पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
 

विज्ञापन
Police flew a drone in the forests of Sikandra looking for a reward of 25 thousand rupees for Alok
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खंदारी पुलिस चौकी के पास और हाईवे पर लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। गैंगस्टर आलोक यादव ने अपने साथियों की साथ तीनों घटनाओं को अंजाम दिया था। गैंगस्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए सिकंदरा के जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की। अभी वह हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन


खंदारी फ्लाईओवर पर मंगलवार की रात छह बदमाशों ने दो लोगों से लूटपाट की थी। तीसरी घटना आईएसबीटी कट पर हुई थी। बुग्गी चालक से मोबाइल और कैश लूटा गया था। तीन घंटे के भीतर लूट की तीन वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि इसी गिरोह ने आठ जुलाई को भी हाईवे पर शराब ठेके के सेल्समैन से 51 हजार रुपये लूटे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक बदमाश की पहचान एत्माद्दौला के गैंगस्टर आलोक यादव के रूप में हुई। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि बुधवार को पुलिस की एक दर्जन टीमें बाइकों पर हाईवे पर लगाई गईं। बदमाश धूम स्टाइल में पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने ककरैठा के जंगल तक उनका पीछा किया। इसके बाद ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश किया। सुबह पांच बजे तक जंगल में कांबिंग कराई गई मगर कोई नहीं मिला। आलोक के दूसरे साथी के रूप में निमेष चौहान की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

दो युवकों को मारी थी गोली

गैंगस्टर आलोक यादव पहले भी जेल जा चुका है। उसे डॉन बनने का शौक है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रिय है। वह 15-20 युवक उसकी गाड़ी के साथ बाइकों पर चलते हैं। 25 जून को आलोक यादव गैंग ने कल्याणी हाईट्स के पीछे दो युवकों को गोली मारी थी। इस वारदात में आलोक का नाम प्रकाश में आया था, लेकिन न्यू आगरा पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। घटना में आलोक की जगह उसके साथी जेल भेजे गए। सौ फुटा मार्ग, दयालबाग स्थित कल्याणी हाईट्स के पीछे नीरज और राहुल नाम के युवक को गोली मारी गई थी। घायलों ने आलोक यादव की दहशत के चलते तहरीर नहीं दी थी। चार दिन बाद पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

लूट के बाद ढाबे पर चलाई गोली

आठ जुलाई की रात सिकंदरा क्षेत्र में देसी शराब ठेके के सेल्समैन विजय यादव के साथ रात करीब साढ़े दस बजे लूट हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 51 हजार रुपये लूटे थे। इसी रात साढ़े बारह बजे ट्रांसयमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास मुफ्त खाना नहीं देने पर ढाबे पर गोली चलाई थी। सीसीटीवी फुटेज में आलोक यादव कैद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed