{"_id":"5dc002e88ebc3e013662d6a7","slug":"police-files-fir-against-young-man-for-spread-rumors-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के नाम से व्हाट्सएप पर किया 'वायरस' वाला पोस्ट, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के नाम से व्हाट्सएप पर किया 'वायरस' वाला पोस्ट, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 04 Nov 2019 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। लोगों के बीच जाकर अफवाह न फैलाने और अफवाह से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे। कासगंज में अफवाह फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
सैलई पुलिस चौकी के व्हाट्स एप ग्रुप पर ही एक युवक ने भ्रामक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट में लिखा था कि आपके घर पर कभी भी मेडिकल स्टूडेंट के तौर पर आतंकवादी संगठन के लोग आ सकते हैं। फ्री में शुगर चेकिंग के नाम पर वे इंजेक्शन से रक्त का सैंपल लेंगे, लेकिन उनके इंजेक्शन में एड्स का वायरस है।
ये भी पढ़ें- खाकी का एक रूप यह भी: पुलिस अफसरों ने खून देकर बचाई घायल युवक की जान
विज्ञापन
इस संदेश को यूपी पुलिस के नाम से पोस्ट कर दिया गया। सैलई चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनपाल वर्मा खुद इस ग्रुप के एडमिन है। उन्होंने तत्काल ही इस पोस्ट करने वाले युवक लालू उर्फ लालाराम पुत्र चूरामल निवासी ग्राम सैलई, कासगंज के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले, भड़काऊ पोस्ट करने का मामला आईटी एक्ट की धारा में दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
इस संबंध में सीओ सिटी आईपी सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोग पुलिस के रडार पर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से कोई भी अफवाह फैलाता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।