{"_id":"59204cf34f1c1b864bf2590f","slug":"police-face-trouble-with-monkeys-at-the-time-of-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":" मथुरा मुठभेड़ः जब छतों पर मोर्चा संभाले जवानों का बंदरों से हुआ सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा मुठभेड़ः जब छतों पर मोर्चा संभाले जवानों का बंदरों से हुआ सामना
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 20 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा वृंदावन के बंदर अपने आतंक के लिए कुख्यात हैं। ऐसे में लुटेरों को पकड़ने के लिए चौबियापाड़ा में घेराबंदी कर रही पुलिस को छतों पर मोर्चा लेने से पहले बंदरों का सामना करना पड़ा। इन बंदरों के चलते छतों पर मोर्चा संभाले पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हुई, पर पुलिस के जवानों ने धैर्य नहीं खोया। आखिरकार मिशन पूरा करने के बाद ही राहत की सांस ली।
मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर, चार दरोगा और दो सिपाहियों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने कुछ को छर्रे लगना स्वीकारा है। पुलिस की मानें तो इंस्पेक्टर बरसाना प्रभारी उदयप्रताप, निलंबित कोतवाल सुरेंद्रपाल सिंह, दरोगा हरवेंद्र मिश्रा, दरोगा प्रदीप कुमार, दरोगा राजीव कुमार, सिपाही गोपाल और धर्मेंद्र चुटैल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार टीम की अगुवाई कर रहे थाना बरसाना प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप पर लुटेरे कामेश उर्फ चीनी ने सबसे पहले गोली दागी। गनीमत रही कि प्रभारी निरीक्षक बच गए। जवाब में उन्होंने पांच राउंड फायर किए। इसी बीच इंस्पेक्टर की पिस्टल में कारतूस फंस गया।
विज्ञापन
एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस टीमों को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। उन्होंने ुपुलिस महानिदेशक से भी टीम को पुरस्कृत करने की संस्तुति की है। वहीं बताया कि लुटेरों के पास से एक पिस्टल, दो मैंगजीन, 19 राउंड, पांच खोखा, चार तमंचे, 10 कारतूस व चार खोखा, एक चाकू, 10500 रुपये नगद, सात मोबाइल, तीन सिम कार्ड तीन, एक मैमोरी कार्ड, दो बैटरी, सोन और डायमंड की ज्वेलरी (कीमत 20 लाख रुपये) बरामद हुई हैं।