फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police face trouble with monkeys at the time of encounter

मथुरा मुठभेड़ः जब छतों पर मोर्चा संभाले जवानों का बंदरों से हुआ सामना

Sat, 20 May 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 20 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
police face trouble with monkeys at the time of encounter
सराफा कारोबारियों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन के बंदर अपने आतंक के लिए कुख्यात हैं। ऐसे में लुटेरों को पकड़ने के लिए चौबियापाड़ा में घेराबंदी कर रही पुलिस को छतों पर मोर्चा लेने से पहले बंदरों का सामना करना पड़ा। इन बंदरों के चलते छतों पर मोर्चा संभाले पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हुई, पर पुलिस के जवानों ने धैर्य नहीं खोया। आखिरकार मिशन पूरा करने के बाद ही राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर, चार दरोगा और दो सिपाहियों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने कुछ को छर्रे लगना स्वीकारा है। पुलिस की मानें तो इंस्पेक्टर बरसाना प्रभारी उदयप्रताप, निलंबित कोतवाल सुरेंद्रपाल सिंह, दरोगा हरवेंद्र मिश्रा, दरोगा प्रदीप कुमार, दरोगा राजीव कुमार, सिपाही गोपाल और धर्मेंद्र चुटैल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टीम की अगुवाई कर रहे थाना बरसाना प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप पर लुटेरे कामेश उर्फ चीनी ने सबसे पहले गोली दागी। गनीमत रही कि प्रभारी निरीक्षक बच गए। जवाब में उन्होंने पांच राउंड फायर किए। इसी बीच इंस्पेक्टर की पिस्टल में कारतूस फंस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस टीमों को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। उन्होंने ुपुलिस महानिदेशक से भी टीम को पुरस्कृत करने की संस्तुति की है। वहीं बताया कि लुटेरों के पास से एक पिस्टल, दो मैंगजीन, 19 राउंड, पांच खोखा, चार तमंचे, 10 कारतूस व चार खोखा, एक चाकू, 10500 रुपये नगद, सात मोबाइल, तीन सिम कार्ड तीन, एक मैमोरी कार्ड, दो बैटरी, सोन और डायमंड की ज्वेलरी (कीमत 20 लाख रुपये) बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed