फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police engaged in investigation Why did the e-rickshaw driver kill the girl

Firozabad: ई-रिक्शा चालक ने क्यों ली युवती की जान? जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Nov 2022 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दीं गई हैं।

विज्ञापन
Police engaged in investigation Why did the e-rickshaw driver kill the girl
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में एक युवती की गैराज में ई-रिक्शा खड़ा करने आये युवक ने सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी फरार है। युवती से उसका विवाद किस बात को लेकर हुआ था इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए दबिशें दे रही है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

पंजाबी कॉलोनी निवासी रामशंकर गुप्ता किराए पर ई रिक्शा चलवाते हैं। रात को ई रिक्शा मकान के अंदर बनी गैराज में ही खड़े होते हैं। सोमवार देर रात ज्ञान भारती स्कूल वाली गली निवासी रिंकू दिवाकर ई-रिक्शा खड़ा करने गैराज गया था। इस बीच रामशंकर की बेटी हिना (30) से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिंकू ने हिना के सिर में वजनदार लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। मौका पाकर रिंकू वहां से भाग गया। पुलिस के साथ आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम तक पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर सकी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू दिवाकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दीं गई हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - Agra: सुखोई और हरक्यूलिस ने हवा में दिखाए करतब, रक्षा मंत्री बोले- आपदा से बचाव में मुख्य भूमिका निभाएगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन


रंगबाज है हत्यारोपी रिंकू दिवाकर 

हिना की हत्या के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी रिंकू दिवाकर रंगबाज है। रिंकू खुद का ई-रिक्शा चलाता है, लेकिन चार्ज करने को हिना के घर पर ई रिक्शा खड़ा करता था। ई-रिक्शा चार्ज करने को वह सोमवार रात हिना के यहां आया था, तभी उसका किसी बात को लेकर हिना से विवाद हुआ था। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी न तो शिकोहाबाद पुलिस दे सकी और न ही मृतका के परिजन। प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद हरर्वेद्र मिश्रा का कहना है कि जांच में पता चला है कि रिंकू दिवाकर शराब का लती है। हो सकता है कि वह शराब के नशे में आया हो और किसी बात को लेकर हिना से उसका विवाद होने पर उसने पेचकस या भारी रॉड मारकर हत्या कर दी हो। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

 

इन दो बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस 

 हिना की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि ई रिक्शा को चार्जिंग में लगाते समय हिना को करंट लगा हो। इससे उसके सिर में गिरने से चोट लगी हो। जो उसकी मौत का कारण बन गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का फिलहाल इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed