{"_id":"605f3866be016340b842d10b","slug":"police-encounteragra-inspector-murder-case-accused-viswanath-arrested-after-police-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मुठभेड़: दरोगा की हत्या करने वाला आरोपी विश्वनाथ गिरफ्तार, पैरों में लगीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मुठभेड़: दरोगा की हत्या करने वाला आरोपी विश्वनाथ गिरफ्तार, पैरों में लगीं गोलियां
Sun, 28 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:08 AM IST
सार
- जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस ने घेरा, बाइक से जा रहा था आरोपी, दो तमंचे बरामद
- खंदौली क्षेत्र में 24 मार्च पर गोली मारकर की थी दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या
विज्ञापन
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल आरोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गांव नेहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या करके फरार हुए 50 हजार के इनामी विश्वनाथ चौहान को शनिवार शाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस के घेराबंदी करने पर विश्वनाथ ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें उसे दोनों पैरों में गोलियां लग गईं। पुलिस ने घायल विश्वनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थाना खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार को दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था। विश्वनाथ आलू में से अपना आधा हिस्सा मांग रहा था। सुबह विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। शाम को एक बार फिर विश्वनाथ खेत पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहा था। उसके हाथ में तमंचा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव एक सिपाही के साथ पहुंचे थे। तमंचा देखकर प्रशांत कुमार यादव विश्वनाथ को पकड़ने के लिए दौड़े थे। तभी विश्वनाथ ने गोली चला दी थी, जिसमें प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। तत्कालीन एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी विश्वनाथ (बायें), दरोगा प्रशांत कुमार यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जैतपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर विश्वनाथ को घेर लिया। वह बाइक पर था। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।
पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे बरामद किए, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि विश्वनाथ इटावा भागने की तैयारी में था। इसकी पूरी प्लानिंग करके आया था। उस से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।