{"_id":"5d432d108ebc3e6cb47b3a1d","slug":"police-encounter-with-interdistrict-animal-smugglers-one-arrested-kasganj-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय पशु तस्करों संग पुलिस की मुठभेड़, तमंचा सहित एक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय पशु तस्करों संग पुलिस की मुठभेड़, तमंचा सहित एक गिरफ्तार, तीन फरार
Fri, 02 Aug 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए पशु के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक घुले सुशील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तस्करों के दो लोडर वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए पशु तस्कर से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि गोरहा नहर पर सहावर बॉर्डर की चेकिंग के दौरान दो गाड़ियां गोरहा की ओर से आ रहीं थीं। गाड़ियों को रोकने के लिए इशारा करने पर उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पशु तस्कर राजू निवासी नदरई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। इस दौरान तीन पशु तस्कर दो गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने ले आई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इनमें से एक गाड़ी राजू और दूसरी शौकीन निवासी रीचपुर थाना कुरावली मैनपुरी की है। अब पुलिस फरार पशु तस्करों की तलाश में जुट गई है।

दोनों गाड़ियों पर अंकित हैं फर्जी नंबर
मुठभेड़ के बाद बरामद पिकअप और टाटा 407 पर फर्जी नंबर अंकित हैं। दोनों गाड़ियों में से एक-एक नंबर प्लेट और बरामद हुई है। गाड़ियों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर भी पहले से बिगड़े हैं।
राजू पर दर्ज मुरादाबाद में मामला
सोरों पुलिस द्वारा गिरफ्तार पशु तस्कर राजू पर जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी में पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।