{"_id":"62a04d11ffaa54476022f01e","slug":"police-encounter-with-animal-thief-gang-stealing-buffalo-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भैंस चुराकर ले जा रहे पशु चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भैंस चुराकर ले जा रहे पशु चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार
Wed, 08 Jun 2022 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:47 PM IST
सार
पशु चोर गैंग बीते डेढ़ महीने में पशु चोरी की कई घटनाएं कर चुका है। मंगलवार को डौकी क्षेत्र से भैंस चुरा ली। इस बार पुलिस ने एक बदमाश दबोच लिया।
विज्ञापन
भैंस चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस की पशु चोर गैंग से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में चोरी की कई घटनाएं कबूल की हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात में पशु चोर गैंग ने थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव से भैंस चोरी कर ली, जिसे ट्रक में ले जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर थाना एत्मादपुर पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। गांव धौर्रा के पास पुलिस की पशु चोर गैंग से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने शमीम पुत्र बाबू निवासी नदरई कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। इससे एक गाड़ी, भैंस, तमंचा बरामद किया गया है। पांच चोर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने विगत डेढ़ महीने में एत्मादपुर, खंदौली, डौकी में हुई पशु चोरी की घटनाएं कबूली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन