फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police do not have photos of Most Wanted Jai Kishan Rana

मोस्ट वांटेड जय किशन राणा का फोटो तक नहीं ढूंढ पा रही पुलिस, कैसे करेगी गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Police do not have photos of Most Wanted Jai Kishan Rana
demo pic
आगरा और मथुरा के मोस्ट वांटेड ठग जय किशन राणा को पकड़ना तो दूर, पुलिस उसका फोटो तक नहीं ढूंढ पा रही है। अगर वो कहीं नजर भी आ जाए तो कैसे पहचान में आएगा। उसने करोड़ों की ठगी की है।  सैकड़ों लोग उसकी धोखाधड़ी का शिकार बने हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस उसका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। उसने कल्पतरू के नाम से ग्रुप खोला था। रीयल एस्टेट कंपनी बनाई। आगरा और मथुरा में प्रोजेक्ट शुरू किए। इनमें निवेश कराया। मोटे मुनाफे का लालच दिया। सैकड़ों लोग उसके जाल में फंस गए।
विज्ञापन


उसके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। अब दो साल से उसकी तलाश चल रही है। मथुरा पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ दिल्ली में भी केस दर्ज हैं।  दिल्ली के मामले में वह जेल भी गया था। वहां जमानत पर छूट गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में दर्ज हैं पांच केस

आगरा में हरीपर्वत में उसके खिलाफ पांच केस दर्ज हो चुके हैं। अभी भी शिकायतें आ रही हैं। पुलिस उसे ढूंढ रही है लेकिन अभी तक की मशक्कत का नतीजा यह है कि उसका फोटो तक नहीं मिला है। अगर फोटो होता तो आसपास के राज्यों की पुलिस को भेजकर उसकी तलाश मदद मांगी जा सकती थी।

कहीं प्रॉपर्टी में निवेश तो कहीं मोटे ब्याज का लालच, भोले भाले लोगों को इनमें फंसाया जा रहा है। हरीपर्वत थाना में ही ऐसे 20 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें लोगों का पैसा लेकर कंपनी भाग गई। हाल ही में एक कंपनी भागी है वो 17 करोड़ रुपये ले गई है। इसके मालिक कोलकाता के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed