{"_id":"6194bc7ed97a9d68a2432335","slug":"police-did-not-make-any-arrest-even-after-four-days-of-shahganj-clash-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा शाहगंज बवाल: चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई गिरफ्तारी, मुकदमे दर्ज हुए हैं तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा शाहगंज बवाल: चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई गिरफ्तारी, मुकदमे दर्ज हुए हैं तीन
Wed, 17 Nov 2021 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:55 PM IST
सार
शाहगंज बवाल के बाद तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। थाना पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार और भाजयुमो पदाधिकारी ने भी मुकदमे लिखाए हैं, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद हुआ था बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिल्लीपाड़ा में युवती वर्षा की मौत के बाद बवाल हो गया था। पथराव और फायरिंग की गई। घटना के चार दिन बाद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर, किसी को चिह्नित तक नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। दो मुकदमे दुकानदार और भाजयुमो पदाधिकारी की तरफ से दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को वर्षा का शव घर में मिला था। वह कोर्ट मैरिज के बाद फईम के साथ रह रही थी। घटना की जानकारी पर उनका भाई दुष्यंत पहुंचा था। बाद में भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत सहित अन्य आए थे। उनके आने के बाद बवाल हो गया था। पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया गया। दो दुकानों में भी त़ोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
आगरा में युवती की मौत पर बवाल का मामला: बढ़ सकती हैं भाजयुमो नेताओं की मुश्किलें, जांच शुरू
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज कराए मुकदमे में सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा लगाईं। किसी आरोपी का नाम नहीं खोला गया, जबकि बवाल पुलिस के सामने हुआ था। इस घटना को चार दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक किसी को चिह्नित नहीं किया गया है।
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा।