फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police did not found any clue of main accused of conversion in agra

आगरा में धर्मांतरण: आरोपी कासिम उर्फ निक्की की चार जिलों में तलाश, अब तक नहीं सुराग

Mon, 05 Jul 2021 02:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 02:16 PM IST
सार

पुलिस आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा में आरोपी को तलाश कर रही है। उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
police did not found any clue of main accused of conversion in agra
आगरा में धर्मांतरण का मामला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा से धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाला कासिम उर्फ निक्की यादव चार जिलों में भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस ने उसके छह परिचित और रिश्तेदारों को उठाया है। उनसे पूछताछ की गई। दो टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। उसके हाथ आने पर ही निकाह और धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी का पता चलेगा।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 15 जून को घर से लापता हो गई थी। एक जुलाई को घर लौटी थी। तब परिजनों को उसके निकाह और धर्म परिवर्तन का पता चला था। आरोपी मऊ रोड स्थित नसीराबाद कॉलोनी निवासी कासिम कुरैशी फरार है। 
विज्ञापन


कासिम कुरैशी ने निक्की यादव बनकर छह महीने पहले छात्रा से दोस्ती की थी। अब धर्म परिवर्तन कर निकाह किया। पुलिस ने शनिवार को कासिम के पिता रईसुद्दीन, मां रुखसार, बहन सोनम कुरैशी, भाई शकील और कामिल को जेल भेज दिया था। उधर, आरोपी की तलाश में दो टीमें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के अलावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा में तलाश की जा रही है। मगर, कासिम कहीं नहीं मिल सका है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कासिम की तलाश में टीम लगी हैं। निकाह मौलवी ने कराया था। उनकी भी गिरफ्तारी की जानी है। आरोपी के पकड़े जाने पर ही उनका पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed