{"_id":"5ef0bd798ebc3e42b76ccffd","slug":"police-detained-congress-leaders-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुल हादसे की जांच को एटा जा रहे कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर समेत चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुल हादसे की जांच को एटा जा रहे कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर समेत चार हिरासत में
Tue, 23 Jun 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:42 AM IST
सार
- कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने पुलिस की कार्रवाई को भाजपा सरकार की तानाशाही बताया
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा पुल हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जांच को जा रहे पूर्व नेता कांग्रेस विधान परिषद प्रदीप माथुर सहित कई कांग्रेसियों को मथुरा की थाना सदर पुलिस ने हिरासत ले लिया। पुलिस के इस कदम को कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार की तानाशाही बताया। पुलिस ने बाद में सभी को बिना कार्रवाई के पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आठ सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसमें प्रदीप माथुर को इसका प्रतिनिधित्व करना था। सोमवार को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मोहन सिंह, मथुरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन व महेश रावत निजी वाहन से एटा जा रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने यह कहा
सूचना मिलने पर टैंक चौराहे पर सदर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। प्रदीप माथुर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बंद किया है। हम भाजपा सरकार द्वारा पुल निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाकर रहेगी। चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आबिद हुसैन ने बताया कि पुलिस लाइन में सभी के नाम पते लिखे गए। दोपहर एक बजे के बाद हमें छोड़ दिया गया। हमें एटा पहुंचकर एक बजे वहां के जिलाधिकारी को ज्ञापन देना था। ज्ञापन का समय निकल जाने के बाद हमें छोड़ा गया।
आबिद हुसैन ने बताया कि पुलिस लाइन में सभी के नाम पते लिखे गए। दोपहर एक बजे के बाद हमें छोड़ दिया गया। हमें एटा पहुंचकर एक बजे वहां के जिलाधिकारी को ज्ञापन देना था। ज्ञापन का समय निकल जाने के बाद हमें छोड़ा गया।