{"_id":"64ecdc9604ffc7395c085184","slug":"police-detained-bjp-district-minister-after-ruckus-in-tehsil-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-3439-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की निकली 'हेकड़ी': करहल तहसील में कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने नहीं सुनी...; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की निकली 'हेकड़ी': करहल तहसील में कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने नहीं सुनी...; जानें फिर क्या हुआ
Tue, 29 Aug 2023 02:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:03 PM IST
सार
करहल तहसील में ग्रामीणों के साथ जमीन संबंधी एक शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया और थाने ले आई। इसकी सूचना पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
थाना करहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल कस्बा के बरनाहल निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री करहल तहसील में ग्रामीणों के साथ जमीन संबंधी एक शिकायत लेकर पहुंचे। वहां हंगामा होने के बाद एसडीएम ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जिला मंत्री को थाने ले आई तो पदाधिकारी थाने में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम कुमार सोमवार को करहल तहसील में बरनाहल के कुछ लोगों के साथ एक जमीन संबंधी मामले को लेकर पहुंचे थे। एसडीएम से उक्त मामले को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान वहां किसी बात को लेकर हंगामा होने लगा। अधिकारी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जिला मंत्री को थाने ले गए।
विज्ञापन
थाने पहुंचे कार्यकर्ता
जानकारी होने के बाद मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस से विक्रम को छोड़े जाने की मांग करने लगे। जिला मंत्री को न छोड़े जाने तक थाने में ही धरना पर बैठ गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहसील में हंगामे की सूचना पर पुलिस विक्रम को थाने लेकर आई थी। मामला तहसील से जुड़ा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन