{"_id":"6006eaea8ebc3e33362a4441","slug":"police-destroyed-illegal-weapons-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस लाइन में तमंचों और बंदूकों पर बरसे हथौड़े, कारतूस पानी में डुबाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस लाइन में तमंचों और बंदूकों पर बरसे हथौड़े, कारतूस पानी में डुबाए
Tue, 19 Jan 2021 07:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अवैध हथियार नष्ट करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की पुलिस लाइन में मंगलवार को अलग ही नजारा था। मजदूर तमंचे, बंदूक, रायफल और रिवाल्वरों में हथोड़े मार रहे थे, जबकि कारतूसों को पानी में डुबोकर बारूद निकालने में लगे थे। शाम तक 3400 अवैध शस्त्रों को इसी तरह नष्ट किया गया। यह अवैध शस्त्र 15 साल के मुकदमों में बरामद हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, क्षेत्राधिकारी छत्ता सुरेश चंद्र ओमहरे, संयुक्त निदेशक अभियोजन महेंद्र कुमार दीक्षित, सहायक अभियोजन अधिकारी श्रीकांत और अधिवक्ता दामोदर सिंह की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 2918 अभियोग से संबंधित 3400 अवैध तमंचे, बंदूकों, देशी रायफल, रिवाल्वर, कारतूस और चाकुओं को नष्ट कराया गया। इस संबंध में 15 दिसंबर 2020 को आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिया था।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: छत्तीसगढ़ की तीन किशोरियों से देह व्यापार कराने के दोषी को उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि ये शस्त्र गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद किए गए थे। सबसे पुराना शस्त्र वर्ष 1991 का था। वर्ष 2005 तक के अभियोगों में बरामद शस्त्रों को नष्ट कराया गया। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और दीवानी के मालखाने में रखे इन अवैध शस्त्रों को नष्ट करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी।
प्रेमिका की फरमाइश पूरी करने को बेटा बन गया 'साइबर चोर', खुलासा होने पर मां रह गई हैरान
कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई। शस्त्रों के पुर्जों को भारी हथौड़े से मारकर तोड़ा जाता है। इससे यह पुर्जे प्रयोग करने योग्य नहीं रहते हैं। कारतूसों को पानी में डालने के बाद बारूद निकाला गया। इसके बाद दस फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।