फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son withdraws money from mother bank account for his girlfriend in agra

प्रेमिका की फरमाइश पूरी करने को बेटा बन गया 'साइबर चोर', खुलासा होने पर मां रह गई हैरान

Tue, 19 Jan 2021 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Son withdraws money from mother bank account for his girlfriend in agra
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां के खाते से ही 35 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद प्रेमिका की फरमाइश पूरी की। अपने शौक पूरे करने में रुपये उड़ा दिए। बैंक जाने पर मां को रुपए निकलने के बारे में पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ गई। इस पर मां ने शिकायत वापस ले ली।

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। महिला की परचून की दुकान है। एक बेटा 20 साल का है। वह दसवीं पास है। मगर, उसकी आदतें अच्छी नहीं हैं। शराब पीने का आदी है। उसकी गर्लफ्रेंड भी है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले महिला बैंक गई थी। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 35000 रुपये निकल गए हैं। यह रकम पेटीएम के माध्यम से निकाली गई थी। महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेटीएम से ट्रांसफर की थी रकम 
साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह के मुताबिक, पुलिस ने जिस पेटीएम खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनकी डिटेल निकलवाई। रकम एक युवक के खाते में गई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। वह महिला के बेटे का दोस्त निकला। इस पर पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। 

उसने बताया कि उसने अपने दोस्त के पेटीएम पर रकम भेज कर नगद ले लिए थे। वह इस रकम को शराब में उड़ा रहा था। गर्लफ्रेंड के ऊपर भी खर्च कर रहा था। उसकी फरमाइश को पूरा कर रहा था। उसे कपड़े और मोबाइल तक दिला दिया। 

मां ने लगाई डांट
रुपये बेटे द्वारा ही निकाले जाने पर महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इस दौरान पुलिस ने बेटे को आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। वही मां ने भी उसकी डांट लगाई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed