फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police could not catch the constable Tried to crush pregnant wife with car took away three year old daughter

सिपाही को नहीं पकड़ सकी पुलिस: गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास, तीन साल की बेटी को भी उठा ले गया

Mon, 22 Apr 2024 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

पत्नी की हत्या की कोशिश में फरार सिपाही सात दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Police could not catch the constable Tried to crush pregnant wife with car took away three year old daughter
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पत्नी की कार से कुचलकर हत्या की कोशिश में फरार सिपाही 7 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित परिजन का आरोप है कि सिपाही 3 साल की मासूम बेटी को उठा ले गया है। पुलिस उसे भी बरामद नहीं कर सकी है। इससे बेटी की मां का बुरा हाल है। वह उसकी सुरक्षा के लिए भी चिंतित है। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में आक्रोश है। इस मामले में पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड से भी मिले हैं।
विज्ञापन



 

फिरोजाबाद की रहने वाली पूजा की शादी 4 फरवरी 2018 को सिपाही रविकांत से हुई थी। रविकांत थाना सैंया में तैनात है। पुलिस लाइन आवास में पति-पत्नी रह रहे थे। उनकी 3 साल की बेटी है। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर पूजा का उत्पीड़न करने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अप्रैल को रविकांत 3 साल की बेटी को उठा ले गया। पूजा को कार से कुचलने की कोशिश की। लोगों के आने पर भाग गया। मामले में थाना शाहगंज में हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शाहगंज पुलिस सिपाही को नहीं पकड़ पाई है। वह थाने में गैरहाजिर चल रहा है। दबिश भी नहीं दी जा रही है।

 
विज्ञापन

उधर, सिपाही की पत्नी पूजा ने बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि बेटी को पति उठाकर ले गया है। वह 3 साल की है। किस हाल में रख रहा होगा। बेटी मां के बिना नहीं रह सकती है। उसकी बरामदगी की जाए। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed