फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Constable Shot Dead His Wife Crime News

फिरोजाबादः गोली मारकर पत्नी की हत्या, शव घर में बंद कर फरार हुआ आरोपी सिपाही पति

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police Constable Shot Dead His Wife Crime News
सरोज उर्फ पिंकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सिपाही पति ने गोली मारकर हत्या पत्नी की कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चचेरे साले को फोन पर हत्या की जानकारी दी और अपनी तीन बेटियों को लेकर मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ससुरालीजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार की सुबह मकान से महिला की लाश बरामद कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में महिला के चचेरे भाई ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र अंतर्गत गांव अंवापुरा निवासी यतेंद्र कुमार पुत्र रामदत्त आगरा में डायल112 पर कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वो चार साल से पत्नी सरोज (34) उर्फ पिंकी और तीन बेटियों आकांक्षा (10), आरती (8) और अन्या (4) के साथ शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लगा मिला ताला

दो साल पूर्व उसने प्लॉट लेकर यहीं अपना मकान बना लिया। यह मकान सरोज के नाम था। यतेंद्र घर पर आता-जाता रहता था। सरोज के पिता रामप्रकाश के अनुसार, रविवार रात यतेंद्र ने उनके भतीजे योगेंद्र को फोन कर सरोज उर्फ पिंकी की हत्या करने की जानकारी दी। 

सोमवार सुबह रामप्रकाश परिवार के अन्य लोगों के साथ शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी स्थित यतेंद्र के आवास पर पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ इंदुप्रभा समेत थाना पुलिस भी पहुंच गई। 

काफी तलाश के बाद मकान की चाबी दरवाजे के पास ही एक मास्क में रखी मिल गई। पुलिस ने ताला खोला तो अंदर सरोज की लाश पड़ी थी। सरोज की लाश देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई थी। पुलिस ने मृतका के भाई हरिओम की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed