फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught woman for false information of murder

मूड फ्रेश करने के लिए पुलिस को फोन करती थी महिला, ऐसे पकड़ी गई

Sat, 01 Sep 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 01 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
police caught woman for false information of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर डायल 100 पर घर में झगड़े से लेकर हर एक वारदात की सूचना आती है। मगर, एक सूचना ऐसी भी आई, जिसने दो महीने से पुलिस को परेशान किया हुआ था। यह सूचना थी एक महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की। पुलिस पहुंचती तो कुछ नहीं मिलता था। 

विज्ञापन


पुलिस ने काफी तलाश के बाद सूचना देने वाली महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो मूड फ्रेश करने के लिए फर्जी सूचना देती थी। परिजनों के उसके मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कहने पर मोबाइल जब्त कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सूचना फतेहपुर सीकरी के मई बुजुर्ग गांव के लिए दी जाती थी। पुलिस के पास दो महीने से यह महिला कॉल कर रही थी। कहती थी कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। लाश को एक स्कूल के पास फेंक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में 70 कॉल

सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ती थी। पीआरवी के साथ अधिकारी भी पहुंच जाते थे। मगर, कुछ नहीं मिलता। जब पुलिस महिला का नंबर मिलाती तो स्विच ऑफ हो जाता। कई बार कॉल करने पर महिला कोई जवाब नहीं देती थी। 

पिछले कई दिन से महिला ने कई बार कॉल किया। दो महीने में 70 बार कॉल किए। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया। एचसीपी दयानंद ने पड़ताल की तो जिस नंबर से कॉल किए जा रहे थे, वह नरायच का निकला। पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई।

पूछताछ में महिला फोन करने का सही कारण नहीं बता सकी। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। महिला का कहना था कि जब भी उसे मूड फ्रेश करना होता था, वो कॉल कर देती थी। उसका बेटा भी साथ देता था। 

मानसिक रूप से बीमार है महिला

वहीं परिजनों का कहना था कि महिला बिहार की रहने वाली है। वो मानसिक रूप से बीमार है। उसका मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा है। इस पर पुलिस वापस लौट आई। हालांकि महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने सिम का डिटेल कंपनी से निकलवाई। इसमें पता चला कि सिम किसी पुरुष के नाम पर है। इस पर पुलिस उक्त पते पर पहुंची। तो पता चला कि सिम धारक 15 साल का किशोर है। पहले पुलिस को लगा कि वही आवाज बदलकर कॉल करता होगा, लेकिन उसकी मां फोन लेकर कॉल करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed