फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught turttle thief

मैनपुरी में एंबुलेंस से तस्करी कर ले जाए जा रहे थे 306 कछुआ

Tue, 23 Feb 2021 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
police caught turttle thief
बेवर पुलिस हिरासत में कछुआ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। थाना पुलिस ने सूचना पर एक एंबुलेंस से तस्करी कर ले जाए जा रहे कछुए बरामद किए। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया, उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। बरामद कछुओं की संख्या 306 बताई गई। सभी वन विभाग को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी मधुवन कुमार सिंह और सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बेवर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में कछुओं को तस्करी कर ले जाए जा रहा है।
विज्ञापन

मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ फर्रुखाबाद मार्ग पर चेकिंग की। इस बीच भोगांव की ओर से आ रही संदिग्ध एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया और नवीगंज की ओर भागने लगा। पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा करके नवीगंज रोड पर पुल के पास रोक लिया। इस दौरान दो लोग उतर कर भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो 11 बोरों में करीब 306 कछुए भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमित यादव निवासी शांती कॉलोनी थाना फ्रेंडस कॉलोनी इटावा बताया। वहीं भागे हुए साथियों के नाम अशोक गिहार निवासी गिहार कॉलोनी थाना करहल और संजय निवासी रामनगर, इटावा बताया। सीओ ने बताया कि यह लोग कछुए तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed